---Advertisement---

नारनौंद बार एसोसिएशन चुनाव: प्रदीप लोहान बने प्रधान, गौरव लोहान ने सचिव पद जीता

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
नारनौंद बार एसोसिएशन चुनाव: प्रदीप लोहान बने प्रधान, गौरव लोहान ने सचिव पद जीता
---Advertisement---

नारनौंद बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम, सात वोट की कांटे की टक्कर में प्रदीप लोहान बने बार एसोसिएशन के प्रधान

 

सुनील कोहाड़, नारनौंद नारनौंद बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। प्रधान पद पर प्रदीप लोहान ने कड़े मुकाबले में कुलदीप अहलावत को 7 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। प्रदीप लोहान को 56 वोट मिले, जबकि कुलदीप अहलावत के पक्ष में 49 वोट पड़े। अर्जुन डंडा को 15 वोट मिले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। कुल 122 मतों में से 120 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव अधिकारी ने पहले ही मतदान नहीं करने की घोषणा की थी। इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में प्रदीप लोहान की जीत

नारनौंद बार एसोसिएशन चुनाव: प्रदीप लोहान बने प्रधान, गौरव लोहान ने सचिव पद जीता
Narnaund Bar Association Election

प्रधान पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान और मतगणना के बाद प्रदीप लोहान सबसे अधिक 56 वोट हासिल कर विजयी रहे। कुलदीप अहलावत को 49 और अर्जुन डंडा को 15 वोट मिले। इस तरह प्रदीप लोहान ने कुलदीप अहलावत को सात वोटों से मात दी

चुनाव के दौरान प्रधान पद के लिए एक-एक वोट को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रिकॉर्ड मतदान के कारण मुकाबला शुरू से ही दिलचस्प बना रहा।

सचिव पद पर गौरव लोहान ने हासिल की बड़ी जीत

नारनौंद बार एसोसिएशन चुनाव: प्रदीप लोहान बने प्रधान, गौरव लोहान ने सचिव पद जीता
narnaund-bar-association-election-2026

सचिव पद के लिए भी सीधा मुकाबला देखने को मिला। इसमें गौरव लोहान ने 72 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमित बंसल को 48 वोट मिले। गौरव लोहान ने 24 वोटों के अंतर से सचिव पद अपने नाम किया।

कई पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव

बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के कुछ पदों पर चुनाव की नौबत ही नहीं आई। उपप्रधान पद महिला के लिए आरक्षित था, जिस पर केवल सुमेश पवार ने नामांकन किया। इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया।

इसी तरह सहसचिव पद पर पूनम दुहन, कोषाध्यक्ष पद पर सन्नी वर्मा और लाइब्रेरियन पद पर राहुल खुराना निर्विरोध चुने गए।

प्रदीप लोहान बोले- सभी के सहयोग से मिली जीत

Narnaund Bar Association election result: प्रदीप लोहान बने प्रधान, गौरव लोहान ने सचिव पद जीता
narnaund-bar-association-election-result

नवनिर्वाचित प्रधान प्रदीप लोहान ने अपनी जीत को पूरी बार एसोसिएशन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और समर्थन से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ बार एसोसिएशन को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वकीलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। किसी भी सदस्य को परेशानी न हो, इसके लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरी बार एसोसिएशन की जीत है।

गौरव लोहान ने जताया सदस्यों का आभार

नवनिर्वाचित सचिव गौरव लोहान ने भी जीत के लिए बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत सभी के सहयोग का परिणाम है। कार्यकारिणी को एकजुट रखते हुए लंबित कार्यों को पूरा करने और जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरी कार्यकारिणी आपसी तालमेल के साथ बार एसोसिएशन के हित में काम करेगी।

ये समाचार भी पढ़ें:-

हांसी में रुकेंगी 2 एक्सप्रेस ट्रेनें, जानें तारीख और टाइमिंग,

नारनौंद में कुंडी कनैक्शन से बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़, टीम ने गांव में की छापेमारी,

बरवाला में दो होटलों पर पुलिस रेड, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार; दो युवतियां हिरासत में,

Hisar News: सातरोड खास को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात, जल्द बदलेगा पूरा स्वरूप,

गांव से 45 साल दूर, फिर भी नहीं टूटा रिश्ता… मां की याद में स्कूल को दी लाखों की सौगात,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer