---Advertisement---

Latest News: बवानी खेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

विभाग ने जेसीबी से तोड़े 3 डीपीसी-कच्चे रास्ते

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Latest News Bawani Khera: जमालपुर-बवानीखेड़ा रोड पर बलियाली क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 3.5 एकड़ में विकसित की गई। अवैध कॉलोनी में जेसीबी की मदद से तीन डीपीसी और कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया।

जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मौजा बलियाली में कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में बनाए गए कच्चे रास्तों और निर्माण के लिए तैयार की गई तीन डीपीसी को जेसीबी से ध्वस्त किया। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

डीटीपी जयदीप खरब ने कहा कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने और निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी जमीन पर खरीदारों को बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों को शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र और अनुसूचित सड़कों की हरित पट्टी में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने की हिदायत दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer