---Advertisement---

हांसी भिवानी रोड़ पर हादसा, ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, भगवत कथा सुनने आए थे मृतक

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Bhiwani Road Accident in Bawani Khera

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी भिवानी रोड़ पर दर्दनाक हादसा हो गया। हांसी में भागवत कथा सुनने के बाद जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भिवानी जा रहे थे कि बवानी खेड़ा के पास ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हांसी में पूर्व एमसी श्याम मुखिजा परिवार द्वारा आयोजित श्री भगवत कथा सुनकर भिवानी लौट रहे उनके साले व साली के बाइक सवार 2 बेटों को बवानीखेड़ा में ट्राले ने टक्कर मारकर रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।

मंगलवार को मृतकों के परिजनों के बयान पर बवानीखेड़ा पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवाएगी। मृतकों में भिवानी के रामगंज मोहल्ला नजदीक दादरी गेट वासी प्रिंस (22) व रमन (33) हैं। प्रिंस अपने परिवार का इकलौता बेटा था और ऑनलाइन मोबाइल खरीदने-बेचने का काम करता था जबकि रमन ने कपड़े का बिजनेस शुरू किया था। दोनों ही अविवाहित थे।

बोला था: रुककर चले जाना मगर… अब सब खत्म

हांसी में नहर कोठी के समीप सामुदायिक केंद्र में तीन दिवसीय श्री भक्तमाल कथा हुई थी। सोमवार को अंतिम दिन था। कथा में भिवानी से रिश्तेदार भी आए थे। उनमें साले का बेटा प्रिंस व साली का बेटा रमन भी आया था। शाम साढ़े 6 बजे कथा समापन के बाद दोनों ने रिश्तेदारों का सामान उनकी गाड़ी में रखवाया। मैंने उन्हें कहा कि रुककर चले जाना मगर वे दोनों बाइक पर सवार होकर भिवानी चले गए। कुछ देर बाद सूचना – मिली कि उनका बवानीखेड़ा के पास एक्सीडेंट हो गया है। परिवार सहित – सभी घटना स्थल पर पहुंचे जहां ट्राला भी खड़ा था। उनकी दुर्घटनाग्रस्त – बाइक थोड़ी दूर और दोनों खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे। इन्हें उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में लेकर आए जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर – दिया। मन्नतों बाद प्रिंस का जन्म हुआ था। इकलौता था मगर… सब खत्म हो – गया।” जैसा पूर्व एमसी श्याम मुखिजा ने कहा। मूलत: हांसी के बैंक कॉलोनी हाल हिसार के सेक्टर 9-11 में रहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer