Barwala News: Attack after stopping a vehicle in Khedar
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Barwala News: बरवाला क्षेत्र के गांव खेदड़ के पास कार सवार युवकों पर लाठी, डंडों और हथियारों से लैस युवकों ने हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में खेदड़ निवासी जयपाल ने बताया है कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। 5 सितंबर को वह अपने गांव के ही मंदिर में धोक लगाने गए थे। मंदिर में गांव के ही युवकों विक्रम, विजय, अनिल, संतू, प्रदीप, राजबीर, बलजीत, रमन, दीपू, सचिन, बलजीत, सतबीर और करीब 10-15 अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की।
पीड़ित जयपाल ने बताया कि मंदिर में हुए विवाद के बाद जब वे रात को वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में आरोपियों ने कार से उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी रुकते ही सभी आरोपियों ने जयपाल और उनके साथ मौजूद रमन, अंकित और अंकित पर हमला कर दिया। आरोप है कि विक्रम नामक युवक ने पिस्टल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में चारों पीड़ितों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसआई बजरंग सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।









