---Advertisement---

उकलाना में मकान का ताला तोड़कर चोरी: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई चोरी की वारदात, Uklana News

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
उकलाना में मकान का ताला तोड़कर चोरी: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई चोरी की वारदात, Uklana News
---Advertisement---

Theft by breaking the lock of house in Uklana News 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उकलाना में चोरी की वारदात

Uklana News: हिसार जिले के उकलाना में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामला सामने आया है। उकलाना थाना पुलिस ने चंद घंटों में चोरी की वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

उकलाना के आदेश नगर में चोरी

शिकायतकर्ता पवन शर्मा पुत्र अरविंद देव शर्मा, निवासी आदेश नगर चौबीसी उकलाना मंडी ने थाना उकलाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 05.09.2026 को जब वह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, तो पीछे से अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर पीतल की परात, पीतल की टोकनी, गेहूं का कट्टा व अन्य बर्तन चोरी करके ले गया।

चोरी की वारदात का खुलासा

शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी ASI सुभाष चंद ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच आगे बढ़ाई। गहन तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ नोनी पुत्र हरी सिंह, निवासी मार्केट कमेटी के पीछे, शास्त्री नगर उकलाना को काबू किया।

 

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की, जिसके बाद नियमानुसार उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान जांच ASI सुभाष की टीम ने आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता के घर से चोरी किया गया संपूर्ण सामान बरामद कर पुलिस कब्जे में लिया। इसके साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल की शिनाख्त कराई गई। पुलिस द्वारा आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसे अदालत में पेश किया गया व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

ये समाचार भी पढ़ें :-

हिसार पिज्जा शॉप में घुसकर दुकानदार से मारपीट: आरोपी गिरफ्तार,

Hisar News: डाबड़ा गांव में ट्यूबवेल की केबल चोरी करते आरोपी को किसान ने दबोचा, दो फरार,

नारनौंद थाना परिसर में धरना प्रदर्शन: सफाई कर्मचारी हड़ताल के दौरान 17 कर्मचारी गिरफ्तार,

Hisar News: बाइक रुकवाई, मोबाइल और ₹500 छीने और फरार हो गए… हिसार पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बरवाला में आभूषण चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार,

Hisar News: खेत के पानी की बारी को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो गिरफ्तार,

City News Hisar: महाबीर कॉलोनी चोरी का खुलासा, मकान से लैपटॉप, पानी की मोटर और पंखा चुराया

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer