hansi firing: jija ne saalon par chalai goli
Hansi Firing News: हांसी में मंगलवार को फायरिंग का मामला सामने आया है। सुनने में आ रहा है कि बहन से मारपीट की सूचना पर पहुंचे युवकों पर उनके ही जीजा ने फायरिंग कर दी। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई।
मंगलवार को हांसी के न्यू मॉडल टाऊन में कुछ लोगों की धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक बाल बाल बच गए और उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। ( Hansi News, Hansi Firing case, Hansi Crime News, Haryana Crime News )
पीडि़त जसबीर ने बताया कि उसकी बहन सरोज की शादी 16 साल पहले बास निवासी बारू के साथ बड़ी धूमधाम के साथ की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा और घर में दस साल तक बरतन खुडक़ने की आवाज तक नहीं आई। लेकिन पिछले 6 सालों से उसका जीजा बारू नशा करने लगा और आए दिन उसकी बहन सरोज के साथ झगड़ा कर मारपीट करने लगा। ( Firing News, Hansi Latest News, Hisar News, Haryana News )
जसबीर के मुताबिक उसकी बहन सरोज ने फोन पर सूचना दी थी कि उसका पति बारू उसके साथ मारपीट कर रहा है। इन दिनों उसकी बहन सरोज अपने परिवार के साथ हांसी की न्यू मॉडल टाऊन में रहती है और वो उसके मकान पर पहुंचे। ताकि बहन का घर बसता रहे और जीजा को बैठाकर आराम से समझा दें। लेकिन इसी दौरान दोनों सालों को देखते ही उनका जीजा बारू गुस्से से लाल पीला हो गया। उन्हें घर के नजदीक आता देख बारू ने उन पर फायरिंग कर दी। ( Crime News, Gun Firing, Hansi Police, Haryana Firing News )
जसबीर के मुताबिक गोली लगने से वो दोनों भाई बाल बाल बच गए और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फेल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। फिलहाल इस फायरिंग में किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।












