---Advertisement---

हांसी जिला कराटे चैंपियनशिप: राजपुरा के खिलाड़ियों ने जीते 22 मेडल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
हांसी जिला कराटे चैंपियनशिप: राजपुरा के खिलाड़ियों ने जीते 22 मेडल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
---Advertisement---

हांसी जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशीप में राजपुरा के खिलाड़ियों का दबदबा

हांसी स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन की तरफ से जिला स्तरीय कराटे चैंपिनशीप का आयोजन किया गया। जिसमें राजपुरा गांव के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रांउज मैडल जीतकर अपना कीर्तिमान स्थापित किया। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हांसी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। ( Hansi Karate Championship, Hansi District Karate Tournament 2026, Rajpura Sports Nursery Karate, Hansi District Sports News )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi District Karate Tournament 2026

हांसी जिला कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले राजपुरा के खिलाड़ी और कोच
Hansi District Karate Tournament

हांसी में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशीप 2026-27 का आयोजन जय भारत मंडल धर्मशाला हांसी किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा सरकार द्वारा ग्राम स्तर पर चलाई जा रही खेल नर्सरियों के 225 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत राजपुरा के तत्वाधान में चल रही राजपुरा खेल नर्सरी के 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अलग अलग आयु वर्ग के खेलों में खेलते हुए राजपुरा खेल नर्सरी के 9 खिलाड़ियों ने गोल्ड, 6 ने सिल्वर और 7 ने ब्रांउज मैडल जीतकर गांव व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ( Rajpura Karate Nursery medal winners, Hansi Sports Karate Association tournament, Haryana state karate trial Hansi)  

Government sports nursery Hansi Haryana

कोच नरेश कुमार ने बताया कि गांव राजपुरा की खेल नर्सरी में गांव राजपुरा, ढ़ाणी ब्राह्म्णान, पाली, माढ़ा इत्यादि गांव के दर्जनों बच्चे अभ्यास करने के लिए आते हैं जो नारनौंद-हांसी क्षेत्र के अलग अलग स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मैडल जीतकर अपनी खेल नर्सरी और माता पिता के साथ साथ गांव का नाम रोशन किया है। गोल्ड मैडल विजेता खिलाड़ी अब प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हांसी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा चयनित सीनियर खिलाड़ी हरियाणा ओल्मपिक गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल में भाग ले सकेगें। ( Government sports nursery Hansi Haryana, Rajpura Village Karate achievements Hansi )

राजपुरा खेल नर्सरी के पदक विजेताओं की सूची

क्र. सं. खिलाड़ी का नाम (Player Name) आयु वर्ग (Category) भार वर्ग (Weight) पदक (Medal)
1 Ritika U-12 -30 kg 🥇 Gold
2 Paridhi U-14 -47 kg 🥇 Gold
3 Sakshi U-14 -52 kg 🥇 Gold
4 Syam U-10 -20 kg 🥇 Gold
5 Mahesh U-12 +30 kg 🥇 Gold
6 Umesh U-16 -63 kg 🥇 Gold
7 Parshant U-16 -57 kg 🥇 Gold
8 Ankush Senior -75 kg 🥇 Gold
9 Arans Senior +84 kg 🥇 Gold
10 Khushi U-12 +30 kg 🥈 Silver
11 Anjali U-16 -47 kg 🥈 Silver
12 Suryansh U-10 -20 kg 🥈 Silver
13 Jassi U-12 -25 kg 🥈 Silver
14 Deepak U-14 -40 kg 🥈 Silver
15 Jaideep U-12 -35 kg 🥈 Silver
16 Ankita U-14 -37 kg 🥉 Bronze
17 Kirat U-10 -20 kg 🥉 Bronze
18 Himanshu U-12 -30 kg 🥉 Bronze
19 Dushyant U-14 +55 kg 🥉 Bronze
20 Akshay Kumar U-16 -52 kg 🥉 Bronze
21 Sumit U-14 -40 kg 🥉 Bronze
22 Abhinsho U-10 -35 kg 🥉 Bronze

इस मौके पर गांव के सरपंच सुनील कोहाड़ ने बताया कि गांव के बच्चे व युवा नशे से दूर रहे इसके लिए गांव में सरकार की तरफ से कराटे नर्सरी चल रही है। हमारे हौनहार बच्चों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मैडल जीतकर गांव का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर हरियाणा स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के महाचिव अनूप सिंह, सुशील शर्मा, अजय सैनी, विकास जांगड़ा, पवन सैनी, दीपशिखा, आंचल, आरान्स, अंकुश, ज्योति, गौरव इत्यादि मौजूद रहे। HansiNews, HansiSportsNews, RajpuraSportsNursery, HansiKarateChampionship, HaryanaSports, KarateChampionship2026, HansiDistrict, RajpuraVillage HaryanaKarate, HansiNewsToday, Haryananewstoday, abtakharyananews

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer