---Advertisement---

Rewari News: बावल में डेयरी की जमीन में दफन मिला युवक का शव, आधी रात कार से पहुंचे 3-4 युवक; हत्या की आशंका

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

भटसाना गांव में डेयरी से युवक का शव बरामद

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव भटसाना में एक डेयरी की जमीन से युवक का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात कुछ युवक कार में शव लेकर डेयरी परिसर में पहुंचे और जमीन खोदकर उसे दफनाने लगे। इसी दौरान डेयरी में मौजूद कर्मचारियों की नजर उन पर पड़ गई। कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर उसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

डेयरी में आधी रात को पहुंचे युवक

जानकारी के अनुसार, गांव फाजिलपुर निवासी डेयरी संचालक अरुण उर्फ मन्नु ने गांव भटसाना में करीब 14 एकड़ जमीन पट्टे पर ले रखी है। इसी जमीन पर फार्म हाउस के साथ डेयरी संचालित की जा रही है। संचालक धारूहेड़ा में रहते हैं।

डेयरी पर काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब आधी रात के समय संचालक का बेटा गौरव कथित तौर पर 3-4 युवकों के साथ कार में डेयरी परिसर में पहुंचा। कर्मचारियों के मुताबिक, कार से एक युवक का शव निकाला गया। इसके बाद जमीन खोदकर शव को उसमें दबाने की कोशिश की गई।

इसी दौरान कर्मचारियों ने घटनाक्रम देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में निकाला शव

पुलिस के पहुंचने के बाद जमीन की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों से लापता लोगों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।

सिर पर चोट के निशान, हत्या का शक

डीएसपी सुरेंद्र श्योरण के अनुसार, डेयरी कर्मचारियों से सूचना मिली थी कि कुछ युवक परिसर में शव दफनाने के लिए आए थे। इनमें डेयरी संचालक का बेटा भी शामिल होने की बात सामने आई है। शव के सिर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है और हत्या की आशंका से भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Rohtak News: मदीना रेडियो स्टेशन के पास जली हालत में मिला युवक का शव, हत्या के बाद जलाने की कोशिश,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer