---Advertisement---

Rohtak News: मदीना रेडियो स्टेशन के पास जली हालत में मिला युवक का शव, हत्या के बाद जलाने की कोशिश

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

रोहतक में  जली हुई हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में एक युवक का जली हुई हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव गांव मदीना स्थित रेडियो स्टेशन के पीछे झाड़ियों के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव के मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई है, जिसके चलते प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

केमिकल डालकर शव जलाने की आशंका

बताया जा रहा है कि युवक की मौत के बाद उसके शव को मदीना रेडियो स्टेशन के पास झाड़ियों में डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। आशंका है कि शव को पूरी तरह नष्ट करने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से किसी ज्वलनशील केमिकल का इस्तेमाल किया गया।

हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल पाया। सुबह ग्रामीणों की नजर जब झाड़ियों में पड़े जले हुए शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

मौके पर पहुंची FSL टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को यहां लाकर किसने आग लगाई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की हत्या गांव मदीना में ही की गई या किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद शव यहां लाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।

शव की नहीं हो पाई पहचान

थाना बहुअकबरपुर प्रभारी जसबीर ने बताया कि पुलिस को मदीना गांव में रेडियो स्टेशन के पीछे एक युवक का जली हुई अवस्था में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस अब मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Rewari News: बावल में डेयरी की जमीन में दफन मिला युवक का शव, आधी रात कार से पहुंचे 3-4 युवक; हत्या की आशंका

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer