---Advertisement---

Morning Bulletin News Headlines: हरियाणा आज की ताजा खबरें, देश-प्रदेश की ताजा न्यूज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुभाष चंद्रा के खिलाफ शिकायत, 1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड मामले में सुभाष चंद्रा और एसेल ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली: CBI ने LIC हाउसिंग फाइनेंस की शिकायत पर ₹1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड मामले में सुभाष चंद्रा और एसेल ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज की है
मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं और लोन के दुरुपयोग के आरोपों की जांच की जा रही है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)ने चेतावनी दी है कि एल-नीनो के प्रभाव से 2027 अब तक का सबसे गर्म साल बन सकता है

Morning Bulletin News Headlines in Hindi

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 को लेकर अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. परीक्षा के नतीजे 26 अगस्त को जारी होने के बाद अब तक 45 हजार से ज्यादा प्रत्यावेदन आयोग को मिल चुके हैं. इनमें ज्यादातर शिकायतें ओएमआर शीट में गोला सही तरीके से नहीं भरने के कारण रिजल्ट रिजेक्ट होने से जुड़ी हैं. वहीं, नॉर्मलाइजेशन के बाद एक अंक से कम अंतर से फेल हुए अभ्यर्थियों ने भी आपत्ति दर्ज कराई है. इसी बीच आयोग ने वेबसाइट से रिजल्ट हटा दिया है और अब अभ्यर्थी इसे डिजिलॉकर से देख सकेंगे.

स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर एक बड़ी खबर

बीते कुछ समय से सोशल मीडिया से चर्चा में आए स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर एक बड़ी खबर है। उसे एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। उसे कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में संबंधित जज के आवास पर पेश किया गया था। बता दें कि यह मामला मारपीट की उस घटना से जुड़ा है, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने 14 साल के CJP एक्टिविस्ट के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट की थी।

सफाई कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

पंचकूला में आयोजित शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन

आज राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में आना मेरे लिए गौरव और सम्मान का क्षण- मुख्यमंत्र

सबसे पहले शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

आज सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों का भी हार्दिक अभिनंदन- मुख्यमंत्री

यह समारोह शिक्षा के प्रति अपने समर्पण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर

आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन- मुख्यमंत्री

उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है- मुख्यमंत्री

इस तकनीक के युग में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई बल्कि और अधिक महत्वपूर्ण हो गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति बनाकर समझ, कौशल, नवाचार और भारतीय मूल्यों को जोड़ने का मार्ग किया प्रशस्त

अब शिक्षा का लक्ष्य डिग्री के साथ योग्य, आत्मनिर्भर, संवेदनशील और राष्ट्रीय निष्ठ नागरिक तैयार करना- मुख्यमंत्री

हरियाणा में भी शिक्षा व्यवस्था में निरंतर कर रहे हैं सुधार

चालू वित्त वर्ष के लिए स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ाकर 18538 करोड रुपए किया

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए मॉडल संस्कृत विद्यालयों की संख्या 218 की

251 पीएम श्री विद्यालय विकसित किए गए

250 विद्यालयों को CM- EEE स्कूलों के रूप में किया जा रहा है विकसित- मुख्यमंत्री

पढ़ाई के साथ खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए 3328 विद्यालयों में खेल मैदान किया जा रहे हैं विकसित

गणित में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए हरियाणा गणित ओलंपियाड किया गया शुरू

युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए कौशल बिजनेस चैलेंज किया शुरू- मुख्यमंत्री

इसके अतिरिक्त एक विद्यालय को स्कूल आफ एक्सीलेंस इन स्किल एजुकेशन के रूप में किया जा रहा है विकसित

सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुपर हंड्रेड और बुनियाद कार्यक्रमों को और मजबूत बनाया

देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ 23 देशों के प्रतिनिधि भी हरियाणा के निपुण कार्यक्रम को देखने और समझने आ रहे हैं

बच्चों और उनके परिवारों को संकट की घड़ी में सुरक्षा देने के लिए वीर बाल मेमोरियल इनीशिएटिव योजना का प्रावधान किया

शिक्षक स्थानांतरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नई शिक्षक स्थानांतरण नीति लागू की- मुख्यमंत्री

आप शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाएं, विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा रहे कूपन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। पेट्रोल पंप पर 2500, 1000 और 500 रुपए के नकली कूपन पकड़े गए हैं। इन तीनों राशि वाले कूपन को बंद कर दिया गया है। पेट्रोल पंपों पर सिर्फ 300 रुपए वाले कूपन ही चल सकेंगे।

 

करनाल में रोड़ महासभा की बैठक में फैसला

Karnal Breaking News: करनाल में शनिवार को एक बार फिर रोड़ महासभा की बैठक हुई। बैठक में प्रधान बलकार सिंह ने समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज की दो मांगें मान ली हैं, जिसके लिए रोड़ समाज सरकार का धन्यवाद करता है।


अब समाज की तीसरी मांग हर्ष एनकाउंटर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या फिर किसी पदासीन न्यायाधीश से करवाने की है। इस मांग को लेकर सरकार को एक सप्ताह का समय दिया गया है।

 

ब्रेकिंग न्यूज़ झज्जर

गीता भुक्कल का बड़ा बयान
बयान में आया नया मोड
“मेरी बात ब्राह्मण समाज के लिए नहीं, सिर्फ रामकुमार गौतम के लिए थी”

बोलीं गीता भुक्कल: मेरी बात से ठेस पहुंची है तो मैं अपनी बात वापस लेती हूं, विधानसभा में ही कह चुकी हूं। ब्राह्मण समाज मेरे लिए बेहद सम्मानित है।”

भुक्कल ने सवाल भी उठाया: “क्या मेरी बात से नाराजगी इसलिए है कि मैं दलित विधायक हूं? महिला विधायक हूं? क्या पढ़-लिखकर अपने अधिकारों की आवाज नहीं उठा सकती?

फतेहाबाद ब्रांच नहर में गिरा ट्रैक्टर

Fatehabad News Today: फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां फतेहाबाद ब्रांच नहर के किनारे से गुजर रहा एक ट्रैक्टर और पानी का टैंकर अचानक संतुलन बिगड़ने से नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ड्राइवर तुरंत बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बच गई।

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागा कैदी

Kurukshetra breaking news : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लोकनायब जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जेल में सुसाइड की कोशिश करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया आरोपी पुलिस गार्द को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के अस्पताल से फरार होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

 

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आम जनमत पार्टी’ नाम की एक फर्जी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ₹620 करोड़ का चंदा मिला।

दिलचस्प बात यह है कि इस पार्टी ने चुनाव में सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा था। इसकी अध्यक्ष BJP की नेता थीं और पार्टी का कार्यालय गुजरात में था।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी तरह 2024 में गुजरात से जुड़ी 6 फर्जी पार्टियों को कुल मिलाकर करीब ₹1,700 करोड़ का चंदा मिला—जो देश की 5 राष्ट्रीय पार्टियों को मिले कुल चंदे से भी ज्यादा था।

अब जरा इस पूरे मामले को जोड़कर देखिए।

आपको कुछ समझ में आ रहा है?

देशभर से इकट्ठा हो रहा राजनीतिक चंदा किस तरह ऐसी पार्टियों के जरिए एक खास राज्य तक पहुंच रहा है, यह सवाल अपने आप में बेहद गंभीर है।

अगर BBC की रिपोर्ट में सामने आए ये तथ्य सही हैं, तो यह सिर्फ चुनावी चंदे का मामला नहीं है—यह उस पूरे सिस्टम पर सवाल है, जिसमें अरबों रुपये का हिसाब-किताब ऐसी पार्टियों के जरिए घूमता हुआ दिखाई देता है।

आखिर यह पैसा आया कहां से और इन पार्टियों के पास पहुंचा कैसे?

 

आज के ताजा समाचार भी पढ़ें:-

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी किसान यूनियन

नारनौंद से महिला चार महीने के बेटे सहित गायब

पेटवाड़ गांव में आधी रात को हंगामा, व्यक्ति पर रॉड से हमला, देखें वीडियो

राजथल गांव नशा तस्करों के खिलाफ खापों ने खोला मोर्चा, अब होगी आर-पार की जंग

रूणैचा धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें रूट और समय

महम में दोस्त की मदद करने गए युवक पर हमला

बुआ के घर आई युवती रात को गायब, परिजन सोते रहे

जींद के दो गांवों में घुसे चोर, लाखों की नगदी सहित अन्य सामान चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer