---Advertisement---

सफाई-फायर कर्मचारियों की मांगें 2 दिन में पूरी करो, वरना प्रदेशभर में आंदोलन करेगी किसान यूनियन: सुरेश कोथ

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सफाई कर्मचारी हड़ताल को किसान यूनियन का समर्थन 

नारनौंद : पिछले काफी दिनों से सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने ऐलान किया है कि अगर शनिवार तक उनकी मांगी पूरी नहीं की गई तो कर्मचारियों के साथ मिलकर किसान आंदोलन करने का काम करेंगे। उक्त शब्द भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ और महासचिव धर्मपाल बडाला ने किसान रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कही।‌

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार हमें मजबूर ना करें जिस दिन किसान उनके आंदोलन पर बैठ जाएंगे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। बताया कि सफाई कर्मचारी और नगर पालिका के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं सरकार उनके साथ दमनकारी नीति अपनाकर अन्याय कर रही है। हमारे शहरों को साफ सुथरा रखने में सफाई कर्मचारियों का अहम रोल होता है और सरकार उनके साथ अनदेखी कर रही है। उनको पक्का करने का काम किया जाए। सरकार को तुरंत प्रभाव से उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

 

 

अन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को दो दिन के अंदर नहीं पूरा किया गया तो प्रदेश में जिस जिस जगह पर उनके आंदोलन चल रहे हैं। वहां पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सदस्य आंदोलन पर बैठने का काम करेंगे। हमारी यूनियन में जितने भी आंदोलन किए हैं सरकार को झुकाने का काम किया है। भाजपा सरकार लगातार किसान और मजदूर के खिलाफ गलत नीतियां बना रही है वहीं कर्मचारियों के साथ भी भेदभाव कर रहे हैं चुनाव के समय लोगों से लुभावने वायदे करके उनके वोट लूटने का काम किया था लेकिन आज पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार तुरंत प्रभाव से प्रदेश के लोगों को राहत देने का काम करें अन्यथा पूरा प्रदेश सड़कों पर उतरकर सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेगा। इस अवसर पर धर्मपाल बडाला, कुलवंत मलिक, बबलू सहरावत, जग्गू नंबरदार, नरेंद्र मलिक आदि मौजूद थे।

 

आज के ताजा समाचार भी पढ़ें:-

नारनौंद से महिला चार महीने के बेटे सहित गायब

पेटवाड़ गांव में आधी रात को हंगामा, व्यक्ति पर रॉड से हमला, देखें वीडियो

राजथल गांव नशा तस्करों के खिलाफ खापों ने खोला मोर्चा, अब होगी आर-पार की जंग

रूणैचा धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें रूट और समय

बनभौरी गया व्यक्ति लापता

महम में दोस्त की मदद करने गए युवक पर हमला

बुआ के घर आई युवती रात को गायब, परिजन सोते रहे

जींद के दो गांवों में घुसे चोर, लाखों की नगदी सहित अन्य सामान चोरी

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer