भिवानी: नंदगांव में पिकअप की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, तीन बच्चों के पिता थे मृतक
भिवानी जिले के गांव नंदगांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से खेत की ओर जा रहे राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राजमिस्त्री को इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बच्चों के पिता थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गांव नंदगांव निवासी कमल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता कृष्ण कुमार (52) राजमिस्त्री का काम करते थे। परिवार में वे दो भाई और एक बहन हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता घर से पैदल खेत की ओर जा रहे थे।
जब कृष्ण कुमार आईटीआई के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन गैस एजेंसी का था।
भीड़ का फायदा उठाकर चालक हुआ फरार
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान पिकअप चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल कृष्ण कुमार को पहले नंदगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर किया गया।
नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
मृतक के बेटे की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Bhiwani
- Bhiwani Road Accident | Mason Killed In Pickup Truck Collision













