Latest News Narnaund: नारनौंद उपमंडल के बास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने धर्मखेड़ी गांव से 73 लीटर लाहन बरामद किया, जबकि बास-पुट्ठी रोड पर एक युवक के कब्जे से 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उनकी टीम 9 सितंबर की शाम बस अड्डा भकलाना के पास मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि धर्मखेड़ी निवासी मोनिका अपने घर के बाहर लाहन रखकर अवैध कच्ची शराब तैयार करने और बेचने का काम करती है।
सूचना के आधार पर महिला पुलिस टीम के साथ उसके घर पर दबिश दी और पुलिस को देखकर महिला वहां से जाने लगी, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। वहां पर रखी चार कैन में 15-15 लीटर और एक कैन में 13 लीटर सहित कुल 73 लीटर लाहन बरामद हुआ। वहीं, दूसरे मामले में थाना बास की पुलिस टीम 8 सितंबर को गश्त और अपराध जांच के दौरान बस अड्डा बास पर मौजूद थी।













