Narnaund cable theft case
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hansi News: नारनौंद में रात का अंधेरा और निर्माणाधीन 132 केवी बिजली घर… चोरों ने इसी का फायदा उठाकर बिजली घर में लगी और रखी हुई कंट्रोल केबल पर हाथ साफ कर दिया। 3-4 अगस्त की रात हुई इस चोरी ने बिजली विभाग में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मिर्चपुर 132 केवी बिजली घर में केबल चोरी का खुलासा, CIA नारनौंद ने एक आरोपी दबोचा
पुलिस के अनुसार, 3 और 4 अगस्त 2026 की रात चोरों ने गांव किन्नर (मिर्चपुर) स्थित निर्माणाधीन 132 केवी बिजली घर को निशाना बनाया था। आरोपियों ने बिजली घर में लगी और अभी लगाई जानी बाकी कंट्रोल केबल को काटकर चोरी कर लिया था।
घटना का पता चलने के बाद बिजली विभाग की ओर से इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर थाना नारनौंद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CIA की जांच में सामने आया आरोपी का नाम
मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA नारनौंद की टीम ने अलग-अलग पहलुओं से जांच आगे बढ़ाई। CIA नारनौंद की टीम चोरी के एक आरोपी तक पहुंच गई। टीम ने बास आजमशाहपुर निवासी टिंकू को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस रिमांड में आरोपी से चोरी की केबल की बरामदगी और वारदात में शामिल उसके साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
CIA नारनौंद में तैनात मुख्य सिपाही विजय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से चोरी की गई केबल और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पांच दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की गई केबल की बरामदगी के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये समाचार भी पढ़ें:-
हांसी किले से 50 फीट गहरी खाई में गिरी छात्रा,
स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश,









