---Advertisement---

Latest News Narnaund: कुंडी कनैक्शन से बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़, टीम ने गांव में की छापेमारी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

लोहारी राघो गांव में बिजली निगम की टीम ने की छापेमारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Latest News Narnaund : नारनौंद क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोग बिजली मीटरों में छेड़छाड़ कर व कुंडी कनैक्शन से बिजली चोरी कर घरों में एसी सहित अन्य उपकरण धड़ल्ले से चला रहे हैं। कई गांव में तो बिजली कर्मचारियों की मिली भगत भी सामने आ रही है और जिन घरों से उन्हें कमीशन मिलता है उन घरों में दिखावे के अलावा आज तक बिजली चोरी से जुड़ा मामला दर्ज नहीं किया गया।

बिजली चोरी और मीटरों से छेड़छाड़ की ऑनलाइन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम की टीम ने वीरवार को गांव लोहारी राघो में 13 उपभोक्ताओं के घरों पर जांच की। जांच के दौरान तीन घरों में कुंडी कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए। वहीं पांच उपभोक्ताओं के मीटरों से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने मीटरों को पैक कर तकनीकी जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की है। इन उपभोक्ताओं के घरों पर नए मीटर भी लगाए गए हैं। बिजली निगम के पोर्टल पर गांव लोहारी राघो के 13 उपभोक्ताओं के संबंध में ऑनलाइन

शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। इनमें कुछ शिकायतें कुंडी कनेक्शन के माध्यम से बिजली चोरी करने और कुछ मीटरों से छेड़छाड़ किए जाने से संबंधित थीं। शिकायतों के आधार पर बिजली निगम की टीम ने गांव में पहुंचकर संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन और मीटरों की जांच की। जांच के दौरान तीन घरों में कुंडी कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी किए जाने के मामले पकड़े गए। वहीं पांच घरों के मीटरों को लेकर छेड़छाड़ की शिकायत थी। टीम ने इन मीटरों को पैक कर दिया है और अब इनकी लैब में तकनीकी जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मीटरों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer