भिवानी की ताजा खबरें 11 सितंबर
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान पर निबंध लेखन स्पर्धा
लोहारू। चौ. बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेमिनार हॉल में हुआ। निबंध प्रतियोगिता का विषय नशा मुक्ति तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता रहा। प्राचार्य दलजीत सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार तथा समाज को – भी भीतर से कमजोर करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा – तथा प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से – स्वयं नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपने साथियों, परिवार तथा – समाज में भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
संस्कृत को बनाएंगे जन-जन की भाषा, बच्चे किए प्रेरित
भिवानी। संस्कृत भाषा हरियाणा न्यास के तत्वावधान में प्रदेशभर में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हनुमान ढाणी स्थित विवेकानंद हाई स्कूल में सदाचारी शिक्षा समिति व नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति के बैनर तले – 10 दिवसीय संस्कृत भाषा प्रचार-प्रसार शिविर आयोजित किया गया। – शिविर के दौरान विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व, उपयोगिता, दैनिक जीवन में संस्कृत को संवाद की भाषा के रूप में अपनाने के तरीकों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सरल संस्कृत शब्दों व वाक्यों के माध्यम से आपस में संवाद करने का अभ्यास भी कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत केवल धार्मिक व शास्त्रीय भाषा नहीं है।
प्रश्नोत्तरी सपर्धा में वैश्य मॉडल स्कूल द्वितीय स्थान पर
भिवानी | राजस्थान के गोटन स्थित एलके सिंघानिया स्कूल में 9 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वैश्य मॉडल स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनरअप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे जिला भिवानी तथा हरियाणा राज्य के गौरव में वृद्धि हुई। यह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा लगातार छठी बार रनरअप ट्रॉफी जीतने का गौरव है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लगभग 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। इनमें बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी, एलके सिंघानिया, गोटन व झालावार, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जोधपुर, यादविंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला आदि शामिल हैं।
सम्भाषण शिविरों के माध्यम से किया संस्कृत का प्रचार
भिवानी संस्कृत भारती हरियाणा न्यास द्वारा संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन को संस्कृत संभाषण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भिवानी विभाग के अंतर्गत कुल 25 संस्कृत संभाषण शिविर किए जा रहे हैं। इनमें भिवानी शहर में 13, महेंद्रगढ़ में 9 तथा दादरी में 3 शिविर चल रहे हैं। ये सभी शिविर 1 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, तोशाम के डॉ. जयपाल शास्त्री ने बताया कि इन सभी संस्कृत संभाषण शिविरों के संयोजन की जिम्मेदारी वे संभाल रहे हैं। सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में भी संस्कृत संभाषण शिविर जारी है। आश्रम के पीठाधीश्वर व अंतरराष्ट्रीय श्रीमहंत डॉ. अशोक गिरि महाराज के सानिध्य में यह शिविर चल रहा है।
राजकीय स्कूल तिगड़ाना में मनाया यूथ लीडरशिप एंड वॉयस डे
भिवानी | जेसीआई भिवानी स्टार की ओर से जेसीआई वीक-2026 के दूसरे दिन, गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगड़ाना में यूथ लीडरशिप एंड वॉयस डे का आयोजन किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण – क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और आत्मविश्वास का संचार करना था। स्कूल परिसर में आयोजित विशेष कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत विकास, समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका, अपने विचारों को मुखरता से रखने के तौर-तरीकों से अवगत कराया गया।














