---Advertisement---

Morning News Headlines: सुबह की बड़ी खबरें | हरियाणा समेत देश-दुनिया की ताजा खबरें

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

आज सुबह की ताजा खबरें हिंदी में

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी ने हांसी में ऐसा खुलासा किया है जिसकी चर्चाएं हर तरफ गूंज रही हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दरअसल, दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर भाजपा के नेता आए दिन सवाल उठाते हैं, वो दावा करते हैं कि जंतर मंतर का आंदोलन विपक्ष द्वारा प्रायोजित था, जिसमें छात्र नहीं, बल्कि अराजक लोग शामिल थे। 

  भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे ने खुलासा करते हुए बताया कि जंतर मंतर के आंदोलन में वह खुद गए थे, लेकिन फोटो वीडियो इसलिए शेयर नहीं किया, क्योंकि फिर ये मुद्दा बन जाता कि भाजपा सांसद का बेटा भी आंदोलन में शामिल हुआ है. हालांकि, इस दौरान मोहित ने नीट पेपर लीक को बहुत गलत बताते हुए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ भी की।

Morning news headlines today in Hindi

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उन आरोपों को गंभीरता से लिया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी एक 14 साल की लड़की को धमकाया गया था और उसके घर पर पत्थरबाजी की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके परिवार को डराने-धमकाने तथा उनके घर पर पथराव किए जाने की घटना पर कड़ा रुख अपनाया है।

​एफआईआर और सुरक्षा पर रिपोर्ट तलब: मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकारों से इस मामले में दर्ज एफआईआर, नाबालिग व उसके परिवार को दी गई सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

​सख्त निर्देश: अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पीड़िता की एफआईआर पर उचित कानूनी कार्रवाई हो और उसे तथा उसके परिवार को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़की के पिता पर हमला किया गया था और इस सिलसिले में एक आरोपी (स्वतंत्र भारद्वाज) को वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर नाबालिग के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज किए जाने और उसके घर पर पथराव के आरोप लगाए गए हैं।

खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की एक यूनिट बंद होने के कारण बिजली उत्पादन में गिरावट आई है इसी कारण गांव और खेतों वाली लाइन पर रात को कट लग रहे है।
बिजली घर का स्टाफ सिर्फ ऊपर से आए ऑर्डर को फॉलो करते हैं।

हरियाणा की आज की ताजा खबरें

हिसार :- सड़कों का तारकोल, रोड़ी, बजरी खाकर भी पेट नहीं भरा तो अब रास्तों की ईंटें खानी शुरू कर दी,  वीडियो देखें

11 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें

सरकारी स्कूल की कमियां बताने वाले पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई ‘किलिंग द मैसेंजर’ जैसी है”

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक पत्रकार पर दर्ज FIR पर रोक लगाते हुए कहा

आज की ताजा खबरें 11 सितंबर 2026

फतेहाबाद कोर्ट में गवाही देने पहुंचे ASI की मौत: डयूटी के दौरान आया हार्टअटैक, रोहतक के रहने वाले; भिवानी CIA स्टाफ में थे तैनात

कानपुर में बाढ़ पीड़ित बच्चों को बांटा गया सिरप जुलाई 2026 में ही एक्सपायर हो चुका था। सिरप पीने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी

 

घरों में पानी और संक्रमण के खतरे के बीच बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत के तौर पर बांटी गई दवाओं में कथित तौर पर एक्सपायरी सिरप मिलने का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा है कि जुलाई 2026 में एक्सपायर हो चुके सिरप को पीने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

11 सितंबर 2026 की हरियाणा की ताजा खबरें

ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा; मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी

ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिलेगी।

जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में ₹2,100 की वृद्धि करते हुए इसे ₹16,000 से बढ़ाकर ₹18,100 प्रतिमाह किया गया है। जनवरी 2026 से बढ़े हुए मानदेय की बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

हर माह 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान होगा और देरी पर ₹500 का जुर्माना लगेगा। गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को ₹200 प्रतिदिन भत्ता मिलेगा, जिसका भुगतान संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा पेटी कैश से किया जाएगा।

वार्षिक वर्दी भत्ता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 तथा धुलाई भत्ता ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिवर्ष किया गया है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में ‘स्टेट प्रगति पोर्टल’ के तहत चल रही 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

Haryana News 11 September 2026

हिसार एयरपोर्ट के पास इंटिग्रेटिड मैनुफैक्चरिंग कलस्टर के कार्य को तेजी से पूरा करवाया जाए। इसके निर्माण से इस पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जिससे हिसार व आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer