बहन को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
कैथल। जिले के गांव थेहबनेडा में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बाइक पर अपनी बड़ी बहन को लेने जा रहे करीब 18 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल गुहला लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक युवक की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मनजीत सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। जसप्रीत बाइक ठीक करने का काम करता था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बड़ी बहन को लेने बाइक से निकला था जसप्रीत
गांव थेहबनेडा डेरा बाजीगर निवासी मलकित सिंह ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगदम्बा राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। उसके बड़े भाई मनजीत सिंह की पहले मौत हो चुकी है। मनजीत सिंह के पीछे एक बेटा जसप्रीत सिंह और दो बेटियां हैं।
शिकायत के अनुसार, हादसे वाली शाम जसप्रीत सिंह बाइक लेकर अपनी बड़ी बहन को लेने के लिए भागल जा रहा था। इसी दौरान गांव थेहबनेडा में पंचायत की जमीन के पास उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर
आरोप है कि कार चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जसप्रीत बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद कार चालक मौके पर नहीं रुका और वाहन समेत फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल जसप्रीत को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद चीका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के चाचा मलकित सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और आरोपी वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
दो बहनों का इकलौता भाई था जसप्रीत
जसप्रीत सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और जसप्रीत अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार को हादसे में आरोपी कार चालक के पकड़े जाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।
ताजा समाचार हरियाणा :-
स्कूल बसों पर कसा शिकंजा, 9 के चालान,
बरवाला से डम्पर चोरी: हांसी से दो आरोपियों को दबोचा; 7 हजार रुपये बरामद,
हांसी में ब्यूटी पार्लर गई महिला लापता, फोन भी बंद, पति से अनबन, मायके में रहती थी महिला,
भिवानी के नंदगांव में दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से राजमिस्त्री कृष्ण कुमार की मौत, चालक फरार,














