Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

0 minutes, 6 seconds Read

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट

आने वाले हरियाणा में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। इसको लेकर मौसम विभाग में हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश होने की संभावना को देखते हुए किसानों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान देखी जा सकते हैं। मौसम विभाग में हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वही बाकी जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मानसून की अच्छी बारिश की बाट

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में बारिश नहीं होने की वजह से खाली पड़े खेत ‌अ

जुलाई महीने में दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा का इलाका अब तक मानसून की अच्छी बारिश की बाट जोह रहा है। हरियाणा के आधे हिस्से में तो बारिश अब तक ना मात्र ही देखने को मिली है। जिसकी वजह से किसानों की धान, कपास, बाजरा और ज्वार कि फैसले जमीन में नमी न होने की वजह से सुखने के कगार पर पहुंच गई हैं। ऐसे में किसानों को अपनी फसल की चिंता सता रही है। जुलाई महीने के 20 दिन बीत चुके हैं और मानसून की बेरुखी ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

उमस भरी गर्मी से लोगों का बूरा हाल

 

वहीं मानसून के हिमालय की तलहटी में जाने की वजह से हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पंजाब और राजस्थान में उमस भरी गर्मी से लोगों का बूरा हाल कर दिया है। बार-बार बिजली के कट लगने की वजह से भीषण गर्मी और उमस भरी गर्मी में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों के लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। हरियाणा के हिसार में एक दिन में बिजली की खपत 132 हजार यूनिट तक पहुंच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे के दिन हरियाणा में सबसे ज्यादा बिजली खपत पाई गई। लेकिन मौसम बदलने की वजह से एक सप्ताह तक उमश भरी गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है 

 

हरियाणा के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
हांसी में बारिश नहीं होने की वजह से सुखी फसलें।

हरियाणा में 20 जुलाई से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने हरियाणा में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग में संभावना जताई है कि 20 जुलाई से 23 जुलाई के दौरान हरियाणा के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश की वजह से हरियाणा पंजाब से गुजरने वाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

दक्षिणी-पश्चिमी हरियाणा सुखा

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दिनों की तरह इस बार हरियाणा का दक्षिणी-पश्चिमी इलाका सुखा नहीं रहेगा। बल्कि मौसम विभाग ने हरियाणा के हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी-दादरी और रेवाड़ी में अच्छी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के इस अपडेट के बाद किसानों के मुरझाए चेहरों पर एक बार फिर से उम्मीद की मुस्कान देखी जा सकती है।

 

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer