Verification: eefe237ed2c24d7f

डबवाली में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

0 minutes, 5 seconds Read

Women thief gang busted in Dabwali Haryana News live. 

महिला चोर गिरोह की 6 महिलाओं पर पंजाब के विभिन्न जिलों में तथा 2 पर डबवाली में पहले से दर्ज हैं चोरी के मामले

Haryana News Live: डबवाली पुलिस ने चोरी करने वाले एक महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शहर डबवाली के अंतर्गत गोल बाजार चौकी पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाली 8 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान एवं एक तेजधार हथियार बरामद किया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर-2 स्थित एक बीएसएनएल मोबाइल टावर से पैनल बोर्ड एवं बिजली की तारें चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना के दौरान स्थानीय पार्षद दीपक कुमार एवं मोहल्ला निवासियों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए महिलाओं को मौके पर पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपित महिलाओं ने हंगामा करते हुए पार्षद के कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना मिलते ही थाना शहर डबवाली की महिला मुख्य सिपाही किरणपाल कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर स्थिति को शांत कराया। ( Dabwali News Today )

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया बीएसएनएल टावर का पैनल बोर्ड, बिजली की तारें तथा एक तेजधार दाती बरामद की। शिकायत के आधार पर थाना शहर डबवाली में मामला दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार 8 महिलाओं में से 6 महिलाओं के विरुद्ध पंजाब के लुधियाना, तलवंडी साबो एवं बठिंडा में चोरी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि 2 महिलाओं के विरुद्ध डबवाली में भी पूर्व से चोरी के मामले दर्ज हैं, ये सभी महिलाएं भटिंडा (पंजाब) की रहने वाली है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य राज्यों में सक्रिय नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts