Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, मय्यड़ गांव में सनसनी

0 minutes, 2 seconds Read

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर लगाई फांसी

हरियाणा न्यूज : हिसार में एक युवक ने घरेलू विवाद को लेकर गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। यह घटना हिसार जिले के नजदीकी गांव मय्यड़ से सामने आई है। हत्या और सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक दंपति के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मय्यड़ गांव में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के नजदीकी गांव मय्यड़ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मय्यड़ निवासी बलजीत का रविवार की देर रात अपनी पत्नी दर्शन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बलजीत ने गुस्से में आकर चुन्नी से दर्शना का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी दर्शना की हत्या करने के बाद बलजीत ने इस कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई उसे समय बलजीत और दर्शना के बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

 

screenshot 2026 0720 1551327685668265647610450
मृतक दर्शना

सोमवार की सुबह जब माता-पिता ने बच्चों को नहीं उठाया तो बच्चे अपने आप उठकर अपने माता-पिता के कमरे में पहुंचे तो देखा कि दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता की मौत की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना हिसार सदर थाना पुलिस को दी। ( हिसार आज के ताजा समाचार )

 

सूचना मिलते ही हिसार सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किया और इस वारदात की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

 

इस संबंध में हिसार सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के कारण युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद सुसाइड कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts