Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi DC के समक्ष बरसाती पानी की निकासी, फसल खराबे का मुआवजा और पंचायती भूमि पर अवैध कब्जों का मुद्दा गरमाया

0 minutes, 6 seconds Read

Hansi DC issued instructions regarding drainage of rainwater

 

Hansi News Today: हांसी जिले में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जों का मुद्दा गरमाया हुआ है। Hansi DC ने बरसाती पानी की निकासी व फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। ताकि बारिश के मौसम में किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नालों, ड्रेनों तथा जल निकासी व्यवस्था से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करें और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें।

समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं

हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल सोमवार को हांसी जिला सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा में प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। (  Hansi ki Taaja khabar )

 

परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि

समाधान शिविर के दौरान हांसी में रह रही रेवाड़ी निवासी मुकेश कुमारी ने परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि को ठीक करवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर उपायुक्त राहुल नरवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आवेदन रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त को अग्रेषित करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फसल खराबे की मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने की मांग

इसी प्रकार खानपुर गांव के किसानों ने फसल खराबे की मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र किसानों को शीघ्र राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

पंचायती भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश

समाधान शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनवाने, परिवार पहचान पत्र में आय दुरुस्त करवाने, आयु, जाति एवं नाम में संशोधन करवाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, भू-इंतकाल दर्ज करवाने, पंचायती भूमि से अवैध कब्जे हटवाने तथा शहर के सेक्टर-6 में गलियों की स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने सहित अनेक जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

 उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर शीघ्र और प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ करें।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की संभावनाओं वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जहां कहीं भी जल निकासी में बाधा हो, उसे तत्काल दूर किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर एसडीएम राजेश खोथ, सीटीएम हिमांशु चौहान, तहसीलदार डॉ अनिल बिधान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts