Trolley chori Hansi News
हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के खेत में खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रॉली चोरी करने के आरोपी को बरवाला रोड से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की गई ट्रॉली भी बरामद कर ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खेड़ी जालब से ट्रॉली चोरी
नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा चौकी में खेड़ी जालब निवासी अजीत ने शिकायत दी थी कि नारनौंद रोड़ स्थित खेत से ट्रैक्टर की ट्राली को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। ट्रैक्टर चोरी की वारदात को सुलझाने का जिम्मां सिपाही संदीप कुमार को दिया गया था। ( Narnaund News Today )
पनिहारी बस स्टैंड से चोर गिरफ्तार
पुलिस ने मामले को ट्रेस किया और अपने गुप्त सूत्रों से चोर के बारे में इनपुट जुटाए। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जींद बरवाला रोड पर स्थित गांव पनिहारी के बस स्टैंड से ट्रॉली चोरी करने के आरोपी को हिरासत में लिया। ( Hansi ki Taaja News )
पुलिस रिमांड में चोर ने किया खुलासा
Hansi Police ने हिरासत में लिए गए चोर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ की तो उसने खेड़ी जालब गांव के खेत से ट्राली चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की गई ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है और गिरफ्तार किए थे ट्रॉली चोर की पहचान गांव पनिहारी निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को एक बार फिर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है। ( Latest News Hansi )










