अवैध तरीके से बनाई जाने वाली हैचरी की एक-एक ईंट नहीं उठेगी तब तक धरना जारी रहेगा
Narnaund News : गांव कोथ कलां में अवैध रूप से हैचरी का निर्माण करने को लेकर ग्रामीणों की तरफ से आंदोलन किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि वह इस अवैध हैचरी को नहीं लगने देंगे और प्रशासन इस अवैध निर्माण को हटाने का काम करें। धरने के चौथे दिन कि अध्यक्षता गांव के पूर्व सरपंच उदय सिंह, साधु राम, रामफल श्योराण, पूर्व सरपंच लहना व राजरुप नंबरदार ने संयुक्त रूप से कि।
उन्होंने बताया की धरने बैठे सभी ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि जब तक हैचरी बनाने वाला यहां से एक एक ईंट नहीं उठाता तब तक धरना जारी रहेगा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन, मजदूर संगठन और प्रदेश की खाप धरने पर पहुंचने का काम करेंगी। सभी की मौजूदगी में कड़ा फैसला लिया जाएगा। क्योंकि ग्रामीण इस मामले को लेकर प्रशासन के सभी अधिकारियों से मिल चुके हैं और लिखित में शिकायत भी दे चुके हैं। एसडीएम विकास यादव ने लिखित में बीडीपीओ और थाना प्रभारी को इस मामले में कार्यवाही करने के आदेश भी दिए थे लेकिन बीडीपीओ ने नोटिस देने के बाद कोई भी कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अधिकारी मिली भगत करके इस मामले को तूल देना चाहते हैं। पूरा गांव एकजुट है और जब तक इस अवैध तरीके से बनाने वाली हैचरी की एक-एक ईंट यहां से नहीं उठाई जाएगी तब तक यह धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर चंद्रभान, रतन श्योरान, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानाराम जांगड़ा, साहब राम, नफे सिंह, कपूर सिंह आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।










