Narnaund Protest News: नारनौंद नगर पालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 18वे दिन भी धरना देकर हड़ताल पर रहे। धरने की अध्यक्षता पूर्व इकाई प्रधान धर्मवीर व सतीश पद्मावत ने की मंच का संचालन जिला वरिष्ठ उप प्रधान नसीब बागड़ी ने किया। रविवार को संबोधित करते हुए राज्य उप महासचिव देवेंद्र लोहान व राज्य उप प्रधान जसवीर श्योकन्द ने कहा की सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों को जबरन गिरफ्तार करके जेल में डाल रही है व कर्मचारियों के आंदोलन को दबाना चाहती है। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोष है।
उन्होंने कहा कि शनिवार को सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी व संघ प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई जिसमें मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। जब तक सरकार 13 मई के समझौते को लागू नहीं करेगी तब तक कर्मचारीयों की हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों को संबोधित करते अग्नि शमन विभाग से कृष्ण कुमार ने हुए कहा कि 8 अप्रैल से 13 मई तक 37 दिन की हड़ताल की व 13 मई को सरकार व यूनियन के साथ समझौते हुआ और 17 मांगों सहमति बनी थी । जिसमें सरकार ने कहा था कि 13500 नगर पालिका के सफाई कर्मचारी व लगभग1250 अग्निशमन के कर्मचारियों को नियमित करना।
सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है जिसको देखते हुए कर्मचारियों को अब दोबारा से हड़ताल करनी पड़ रही है । आल प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है कर्मचारियों से कम से कम वेतन में काम करवाया जाता है जिसके कारण कर्मचारियों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। इतने कम वेतन में कर्मचारी अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ है जिससे बच्चों को भी अच्छी शिक्षा से वंचित रखा जाता है सरकार सफाई कर्मचारियों को पक्का करें ताकि हमारे जीवन में भी सुधार हो। अभी तक सरकार ने सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की है। इस अवसर पर ब्लॉक उप प्रधान रमेश कुमार, सुंदर ,पवन,रणधीर कापड़ो, प्रदीप बेरवाल, सुरेंद्र, विनोद आदि मौजूद रहे।











