Jeevan Kundu Murder main accused arrest in Gujarat
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रमेश अत्री गुजरात से गिरफ्तार
Hisar News Today: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19 दिन बाद भाजपा विधायक का रिश्तेदार रमेश अत्री पोस्ट स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने दो साथियों के साथ गुजरात के जूनागढ़ से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपी को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
हिसार के सूर्य नगर में डेयरी चलने वाले किनाला निवासी जीवन कुंदन की 4 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे उसके ही पड़ोस में रहने वाले रमेश अत्री ने अपने साथियों के साथ मिलकर दे रहने से हत्या कर दी थी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिसार से फरार हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद भी जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार नहीं किया और करीब 15 दिन तक धरना प्रदर्शन चला रहा।

हांसी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत
इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश अत्री की पत्नी प्रमिला अत्री सहित जो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपित पुलिस नहीं पहुंच पाई थी। इसके विरोध में खाप पंचायत और किसान संगठनों ने 15 अगस्त को हांसी में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विरोध करने का ऐलान किया था और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हो गई थी।
हांसी एसपी ने प्रदर्शनकारियों पर फेंके पत्थर
पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हुए तो दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंकते हुए नजर आए। वहीं सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान सिंह का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह अपने साथी से एक-47 राइफल छीनकर प्रदर्शनकारियों को गोली चलाने की धमकी दे रहा था और इस घटना के कुछ सफल बाद ही उसे मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया।
धरना कमेटी को मुख्यमंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया
16 अगस्त को हिसार के लघु सचिवालय में महापंचायत का आयोजन किया गया और सरकार को चेतावनी दी की अगर पीड़ित परिवार की मांगों को पूरा नहीं किया गया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हिसार दिल्ली, हिसार सिरसा और हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा देंगे और फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो वह कोई बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होंगे। महापंचायत के दौरान ही मुख्यमंत्री का संदेश प्राप्त हुआ कि धरना कमेटी को मुख्यमंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया है।
मुख्यमंत्री का आश्वासन के बाद हत्या के 15 दिन बाद अंतिम संस्कार
महापंचायत में निर्णय लेने के बाद पांच सदस्यों की कमेटी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई थी और चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कमेटी को आश्वासन दिया था कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ित परिवार की जो भी मांगे हैं जल्द ही उन्हें भी पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद 17 अगस्त को जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव किनाला में गमगीन माहौल में किया गया था।
जीवन कुंडू हत्याकांड में उचाना विधायक देवेंद्र अत्री का बयान
इस पूरे प्रकरण के दौरान उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री का एक बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि इस हत्याकांड में अगर उसका भाई या बेटा में शामिल होता तो वह उसकी मदद नहीं करता और उसने अपने रिश्तेदार की कोई मदद नहीं की है। यह बहुत ही संवेदनशील मामला है और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है ना की आरोपी के साथ। ऐसे मामलों में राजनीतिक करने की बजाय आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस की मदद करनी चाहिए और पीड़ित परिवार का साथ देना चाहिए।
जीवन कुंडू हत्याकांड का आरोपी गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रमेश अत्री गुजरात के जूनागढ़ में छिपा हुआ था। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने गुजरात के जूनागढ़ से जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश अत्री को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।








