---Advertisement---

Barwala Crime News: बरवाला चोरी का खुलासा, मोबाइल फोन और नगदी चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Barwala crime news in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Barwala Crime News: हिसार जिले के बरवाला में चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बरवाला थाना पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल फोन और नगदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ करने में लगी हुई है और चोरी की गई नगदी और मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है।

बरवाला में घर में घुसकर चोरी

बरवाला शहर के वार्ड नंबर 19 के रहने वाले अनिल ने बरवाला थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 10 अगस्त 2026 को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। ‌ घर में उसकी पत्नी थी और उसने अपना फोन चार्जिंग पर लगाया हुआ था पीछे से घर में कोई मौका पाकर घुस गया और उसने घर से मोबाइल फोन और नगदी चोरी कर ली।

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति घर से चोरी करता हुआ दिखाई दिया। ‌ उसने तुरंत ही इसकी शिकायत बरवाला थाना पुलिस को दी और पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटना स्थल से मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान गुरुचरण पुत्र महाबीर सिंह, निवासी हीरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 7, बरवाला के रूप में हुई है। 

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर चोरी की वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer