---Advertisement---

Bhiwani Accident: भिवानी में कार पेड़ से टकराई; रूपगढ़ झरवाई के पास हादसा, शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Bhiwani Accident near Roopgarh Jharwai Road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhiwani Accident: बीती देर रात भिवानी में एक कार पेड़ से टकरा गई। रूपगढ़ झरवाई के पास हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। सभी लोग कार में सवार होकर सिरसा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव हो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रूपगढ़ झरवाई रोड़ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात करीब दो बजे भिवानी जिले के रूपगढ़ झरवाई के बीच एक कार अज्ञात परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेट से टकरा गई। इस सड़क हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार सवार एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नवा ढाणी निवासी सतबीर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी सीमा की शिकायत पर कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सीमा ने बताया कि उसका पति सतबीर गांव के ही विकास, अंकिता, जोगेंद्र आदि 21 अगस्त को प्रवीण की कार में सवार होकर सिरसा शादी समारोह में गए हुए थे।

भिवानी सदर थाना पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होकर जब वह है वापस अपने गांव आ रहे थे तो गाड़ी चालक प्रवीण अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहा था। बार-बार रोकने के बावजूद भी उसने गाड़ी को ना ही तो धीमी किया और ना ही लापरवाही से चलाना बंद किया। गाड़ी जब भिवानी जिले के रूपगढ़ झरवाई के बीच पहुंची तो तेज सफेद होने की वजह से प्रवीण गाड़ी से नियंत्रण को बैठा और उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।

सीमा के मुताबिक रुपगढ़ झरवाई के पास हुए हादसे में उसका प्रतिशत वीर सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टर ने उसके प्रति एक गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। जब वह उसे लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। हास्य की सूचना मिलते ही भिवानी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मौर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer