---Advertisement---

हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News: हांसी व नारनौंद में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने को लेकर हांसी के रेस्ट हाऊस में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकत्र्ता आपस में ही भिड़ते हुए दिखाई दिए। ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में पत्रकारों के सामने जमकर हंगामा हुआ। विवाद कुर्सियों और बैठने की व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ और हंगामें में तब्दील हो गया। इस कार्यकत्र्ता मीटिंग में हांसी और नारनौंद हल्के के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।

यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं एआईसीसी ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू व पीसीसी ऑब्जर्वर हांसी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए हांसी के रेस्ट हाऊस में पहुंचे थे। इस बैठक का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और हांसी जिला बनने के बाद यहां पर संगठन को खड़ा करने को लेकर कार्यकत्र्ताओं से विचार विमर्श किया जाना था। ताकि मजबूत संगठन बनाया जा सके और ये संगठन जमीनी स्तर पर उतरकर पार्टी के लिए काम करे और भाजपा सरकार की गलत नितियों को जनता तक पहुंचाने का काम करे।

जैसे ही बैठक शुरू हुई तो वहां का माहौल एक दम से बदल गया। हांसी से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़् के साथियों की कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बहस बाजी शुरू हो गई। यह इस बैठक में विधायक ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी और बहसबाजी जारी रही। कांग्रेस पार्टी कार्यकत्र्ताओं की आपसी फुट और गुटबाजी के कारण ही आज पूरे देश में बैकपूट पर दिखाई पड़ रही है। धीरे धीरे इसी वजह से कांग्रेस का जमीनी स्तर पर ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। यही हाल हांसी में देखने को मिला।

जैसे ही पार्टी के ऑब्जर्वर हांसी के रेस्ट हाऊस में पहुंचे तो उनका स्वागत करने व बुके देने को लेकर अलग अलग गुटों के कार्यकर्ता फिर से भिड़ गए। जिसकी वजह से बैठक कक्ष में अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया। इस बैठक में पूर्व मंत्री गीता भुक्कल को भी पहुंचना था लेकिन वो नहीं पहुंच पाई।

बैठक ख्शत्म होने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सिटी थाने के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रदश्ेान दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज, प्लेट गन का इस्तेमाल करने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में घायल छात्रों को न्याय दिलवाने के लिए किया जा रहा है। ताकि इस मामले में पीडि़तों की शिकायत पर कारवाई करते हुए मामला दर्ज किया जा सके।

हांसी सिटी थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकत्र्ता। फोटो हरियाणा न्यूज टूडे

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer