Drug taskar arrest in Narnaund News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Narnaund News: नारनौंद में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर अपनी बाइक को मोड़कर भागने लगा तो पुलिस ने युवक को तो दबोच लिया। पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक नारनौंद क्षेत्र के गांव सुलचानी का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सुलचानी रोड़ पर नाकेबंदी
नारनौंद सीआईए की टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर सुलचानी रोड़ पर नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस की नजर एक बाइक सवार पर पड़ी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने अपनी बाइक को मोड़ लिया और वापस भागने लगा। सीआईए पुलिस ने बाइक सवार का पीछा करते हुए उसे कुछ ही दूरी पर तो दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर राजपत्री अधिकारी को बुलाया और बाइक सवार की तलाशी की प्रक्रिया शुरू की।
सुलचानी के युवक से स्मैक बरामद
पुलिस ने जब बाइक सवार युवक की तलाशी लिए तो उसके पास 6.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में लिया और काबू किए गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान हांसी जिले के गांव सुलचानी निवासी बिट्टू पुत्र ताराचंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत नारनौंद थाने में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
नारनौंद सीआईए पुलिस के उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि उनकी टीम मोठ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी। सूचना के आधार पर उन्होंने सुलचानी रोड़ पर नाकेबंदी करके नशा तस्कर को पड़ा है। पुलिस ने नशा तस्कर की पेंट की जेब से एक पॉलिथीन के अंदर स्मैक बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर स्मैक का वजन 6.12 ग्राम पाया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।










