Hansi Crime News in Hindi
Hansi Crime News: हांसी जिले के नारनौंद के वार्ड 9 में कुछ युवक एक युवक से झगड़ रहे थे और गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। जब पास के मकान से महिला ने युवकों गाली देने से मना किया तो युवकों ने उसके व उसके बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं इसके विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद की और थाने पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस से इस मामले में ठोस कारवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो धरना शुरू कर देंगे।

नारनौंद शहर की रहने वाली मौसम ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ युवक एक लडक़े के साथ मारपीट कर रहे थे। वो अपने बेटे गौरव के साथ बीच बचाव करने पहुंची तो हमलावर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और कुछ देर बाद अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर दौबारा से फिर लाठी डंडों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें चोटें आई हैं और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। इस घटना से पूरे बाजार में रोष हो गया।
नारनौंद व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप ढांडा ने बाजार को बंद कर व्यापारियों के साथ थाने में पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर जल्द से जल्द आरोपियों को पकडऩे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाने के सामने धरना दिया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर युवकों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि नारनौंद शहर में एक विशेष समुदाय के युवा आए दिन गुंडागर्दी करते हैं। जिससे आम आदमी की जीना दुर्भर हो चुका है। अगर कोई हिम्मत दिखाते हुए इनका मुकाबला करता है तो ये गरीब, दलीत होने की दुहाई देते हुए उस पर एससी एसटी सहित अनेक गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर आवाज को दबाने का काम करते हैं। पुलिस प्रशासन को इन लोगों की गुंडागर्दी रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी जितेन्द्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
कोथ कलां हैचरी विवाद गहराया, ग्रामीणों ने दी चेतावनी, एसडीएम ने दिए आदेश,











