Hansi News : Narnaund SDM से की शिकायत, कोथ कलां के ग्रामीण बोले किसी भी सुरत में नहीं होने देंगे हैचरी का निर्माण कार्य
Hansi News : नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ कलां के पास खेतों में हैचरीे निर्माण को रूकवाने को लेकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हैचरी के निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई गई तो ग्रामीण कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे और गांव की जमीन पर हैचरी तो क्या हैचरी की ईंट भी नजर नहीं आएगी। इसको लेकर ग्रामीण एक बार फिर एसडीएसम से मिले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि अनिल सन्धू, किसान यूनियन के प्रधान सतेन्द्र, नरेश, रणबीर सिंह, विरेन्द्र श्योराण, राजरूप नंबरदार, रवि सन्धू, महाबीर, रामकुमार, सुभाष, राजेन्द्र इत्यादि ने बताया कि गांव कोथ कलां के पास खेत में एक युवक 14 एकड़ भूमि में हैचरी का निर्माण कर रहा है। उसके लिए खेतों के चारों तरफ चार दिवारी बनाने का काम जोर शोर से चल रहा है। इसको लेकर पहले प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की थी। अधिकाकरियों ने काम को रोकने के लिए आदेश भी दिए थे। लेकिन उक्त युवक ने काम नहीं रोका। उसके बाद पूरे गांव में रोष बढ़ता गयाा और ग्रामीण बुधवार को एक बार फिर ग्रामीण एकजुट हुए और नारनौंद एसडीएम कार्यालय में पहुंचे।

सरपंच प्रतिनिधि अनिल सन्धू व किसान नेता सतेन्द्र ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से बातचीत की है और इस कार्य को जल्द से जल्द रोकने की गुहार लगाई है। साथ ही कहा है कि अगर प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कारवाई नहीं करता है तो वो इसको लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। क्योंकि इससे गांव का वातावरण ही नहीं बल्कि पीने का पानी पर भी प्रभाव पड़ेगा और गांव में महामारी फैलने का खतरा बढ़ेगा। अगर प्रशासन समय रहते नहीं जागा तो वो अपने स्तर पर इस लड़ाई को लड़ेंगे और इस जमीन पर हैचरी तो क्या हैचरी की एक ईंट भी नजर नहीं आएगी। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हैचरी के निर्माण कार्य को नहीं रूकवाया गया तो सभी ग्रामीण ईक्टठे होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। लेकिन किसी भी सुरत में हैचरी का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम विकास यादव ने बताया कि हैचरी के निर्माण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत व ग्रामीण शिकायत लेकर आए थे। पंचायत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वो जांच करने निर्माण कार्य पर रोक लगाने का काम करें।
एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि अगर हैचरी लगने से गांव का वातावरण, पीने का पानी सहित अन्य बिमारियां फैलने का डर है तो इस काम को रूकवा दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने बीडीपीओ को आदेश दिए हैं कि वो इस काम को रूकवाने का काम करें।
Uchana News: पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने के दोषी को जींद कोर्ट ने सुनाई सात साल की कैद,













