Young man brutally murdered in Bahadurgarh
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा न्यूज टूडे: मंगलवार की सुबह बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर एट पत्थरों से हमला करके उसके सिर को कुचल दिया। पुलिस की काफी प्रयासों के बावजूद भी अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बहादुरगढ़ के सैक्टर 6 में मिला शव
मंगलवार के सुबह झज्जर के बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर 6 के गेट नंबर 4 के पास लोगों ने एक युवक के शव को खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 6 बहादुरगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल का परीक्षित निरीक्षण किया तो सामने आया कि मृतक के पास कोल्ड ड्रिंक और नमकीन पड़ी हुई थी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस यह जांच करने में लगी हुई है कि युवक यहां पर किस टाइम और किसके साथ आया था। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। ताकि युवक की बेरहमी से हत्या करने वालों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।
बेरहमी से हत्या के पीछे कारण क्या ?
पुलिस ने मृतक युवक की पहचान के लिए आसपास के एरिया में भी संपर्क किया और पुलिस थानों में इसकी इतला दी। युवक की बेरहमी से हत्या के पीछे कारण क्या थे पुलिस यह सब तलाशने में लगी हुई है और साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करने के पीछे क्या वजह है कि हमलावरों ने युवक की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक के पास पड़े मिले नमकीन के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक के पास पड़े मिले नमकीन के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक से आशंका जताई जा रही है कि कहीं युवक अपने दोस्तों के साथ खाने पीने के लिए तो घर से नहीं निकाला और वहां पर उसका अपने ही दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया हो और उसके ही दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। यह सभी कारण अभी काल्पनिक है लेकिन पुलिस जांच पूरी होने और हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही पूरी घटना से पर्दा उठ पाएगा।
बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 के गेट नंबर 4 के पास मिले युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि इस वारदात से जुड़ा कोई सुराग मिल सके। घटनास्थल की जांच पूरी होने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।












