सांपला में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Rohtak Accident News: रोहतक जिले के सांपला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 334-बी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नितेश के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मृतक के भाई नवीन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई नितेश ढाबे की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने नवीन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।












