---Advertisement---

Latest Update: जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार 18 अगस्त को, धरना कमेटी ने बताया पूरा सच, पूर्व मेयर ने साधा निशाना

Follow Us
Latest Update: जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार 18 अगस्त को, धरना कमेटी ने बताया पूरा सच, पूर्व मेयर ने साधा निशाना
---Advertisement---

Latest Update jeevan Kundu Murder Case Hisar News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय की लड़ाई

Latest Update: जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर सरकार से हुई वार्ता के बाद धरना कमेटी ने फैसला लिया है कि जीवन कुंदन का अंतिम संस्कार 18 अगस्त को गांव किनाला ‌में किया जाएगा। इसको लेकर हिसार लघु सचिवालय में चल रहे धरना स्थल पर मुख्यमंत्री से वार्ता कर हिसार पहुंची कमेटी ने पूरा ब्यूरो लोगों के सामने रखा कि इन इन बातों पर सरकार के साथ सहमति बन गई है। इसके बाद जीवन कुंडू के अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया। वहीं गिरफ्तार किए गए किसान नेता सुरेश कोथ सहित अन्य किसानों की जमानत मंजूर हो गई।

आंदोलन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति

Hisar News in Hindi : किसान मजदूर संगठन के नेता सरदानंद राजली ने बताया कि जीवन कुंडू धरना कमेटी की बैठक धरना स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार 18 अगस्त को सुबह 10 बजे गांव किनाला में किया जाएगा। जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर न्याय समिति की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई वार्ता सफल रही। वार्ता में आंदोलन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी।


मुख्यमंत्री के साथ वार्ता में इन मुद्दों पर बनी सहमति


4 अगस्त से 15 अगस्त तक जीवन कुंडू हत्याकांड के न्याय के लिए किए गए आंदोलन, धरने, टोल एवं रोड जाम के दौरान जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, वे सभी मुकदमे वापस लेकर रद्द किए जाएंगे।


जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश अत्री की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिया गया है।
हांसी में पकड़े गए सभी वाहन, सोने की चैन एवं मोबाइल फोन वापस लौटाए जाएंगे।
जीवन कुंडू के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जीवन कुंडू को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
संयुक्त किसान मोर्चा हिसार का मानना है कि यह संघर्ष जीवन कुंडू को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। न्याय समिति, धरना कमेटी और आंदोलन में साथ देने वाले सभी किसान-मजदूर एवं सामाजिक संगठनों के संघर्ष के कारण सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन देना पड़ा है।


संयुक्त किसान मोर्चा हिसार सभी साथियों से अपील करता है कि कल 18 अगस्त को सुबह 10 बजे गांव किनाला पहुंचकर जीवन कुंडू को श्रद्धांजलि दें और परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे और आगे भी जीवन कुंडू को न्याय दिलाने के संघर्ष में भी आखिर तक साथ देने का भरोसा दिलाया गया।

बिग ब्रेकिंग : भौंडसी जेल से किसान नेता रिहा

हांसी में स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए बवाल के बाद किसान नेता सुरेश कोथ सहित 10 अन्य किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और रविवार को अदालत में पेश किया था जिसके बाद उन्हें 14 जिनकी न्यायिक हिरासत में भौंडसी से जेल भेज दिया था। मुख्यमंत्री से वार्ता सफल होने के बाद सभी गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं की जमानत मंजूर हो गई। सोमवार की देर शाम को भोंडसी जेल में बंद सभी किसान नेताओं को रिहा कर दिया गया। ‌

हिसार के पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने हांसी एसपी पर किया कटाक्ष

वहीं हिसार के पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने अपने सोशल मीडिया पर हांसी में स्वतंत्रता दिवस के दिन मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच भिड़ंत में हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के पत्थर फेंकते हुए का फोटो लगाकर लिखा कि अगर एसपी साहब जितना जोर पत्थर फेंकने में लगा रहे हैं उतना जोर इस मामले को सुलझाने में लगा देते तो शायद लाठीचार्ज करने की नौबत ही नहीं आती।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hisar: जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ा अपडेट,सीएम से मुलाकात के बाद फैसला

August 17, 2026

तलवंडी रुक्का हत्याकांड में खुलासा: अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या, एक गिरफ्तार

August 17, 2026

हिसार महापंचायत में बड़ा फैसला: सरकार ने भेजा निमंत्रण, वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो करेंगे रोड़ जाम

August 16, 2026

Hisar News: तलवंडी रुक्का में गला काटकर बुजुर्ग की हत्या, सो रहे बुजुर्ग पर हमला, पोते ने की लव मैरिज

August 16, 2026
किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

August 16, 2026

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

August 15, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer