Latest News Hisar Jeevan Kundu Murder Case
Latest News Hisar: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। जीवन कुंडू न्याय संगर समिति की मुलाकात सीएम के साथ हुई और सीएम से मुलाकात के बाद कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले जीवन कुंडू को न्याय दिलाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में तगड़ा बवाल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने किसान नेता सुरेश कोथ सहित करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर भौंडसी से जेल भेज दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हिसार महापंचायत के दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से जीवन कुंडू न्याय संघर्ष समिति को बातचीत का निमंत्रण मिला था। पांच सदस्य की कमेटी में पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कमेटी को आश्वासन दिया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश शर्मा उर्फ रमेश अत्री को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हांसी में पुलिस और किसानों के बीच हुए टकराव को लेकर दर्ज फिर को कैंसिल किया जाएगा और जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें भी रिहा किया जाएगा। इसके अलावा जिन किसानों के ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को पुलिस ने इंपाउंड किया है उन्हें भी रिलीज किया जाएगा। वहीं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के साथ-साथ मृतक की पत्नी को नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है।
कमेटी के सदस्य रवि कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता सफल रही। मुख्यमंत्री ने उनके सभी मांगों को मान लिया है और सोमवार को हिसार जिले के गांव किनाला में जीवन कुंडू का हत्या के करीब 1 दिन बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के परिवार के न्याय समिति ने किसानों के साथ मिलकर आगे की अपनी थी उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
आपको बता दें कि जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर रविवार को हिसार के लघु सचिवालय में महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस महापंचायत में निर्णय लिया गया था कि अगर मुख्यमंत्री से वार्ता सफल नहीं होती और मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार की मांगों को नहीं मानते तो सोमवार से हिसार दिल्ली, हिसार सिरसा और हिसार चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जीवन कुंडू हत्याकांड मामले में स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री का विरोध करने हांसी आ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया था और इस मामले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया था और दोनों तरफ से जमकर पत्थर बाजी हुई थी। इसके बाद हांसी पुलिस ने 10 नामजद किसानों सहित करीब 200 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वही हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाने के मामले में बरवाला थाने में भी मामला दर्ज किया गया है।











