---Advertisement---

Hisar News: तलवंडी रुक्का में गला काटकर बुजुर्ग की हत्या, सो रहे बुजुर्ग पर हमला, पोते ने की लव मैरिज

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News: Elderly man murdered in Talwandi Rukka

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार में गला काटकर हत्या करने का मामला

Hisar News: हिसार जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव तलवंडी रुक्का में चबूतरे पर सो रहे बुजुर्ग के गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही बताया जा रहा है कि मृतक के पोते ने कुछ दिन पहले ही पास के गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था।

तेजधार हथियारों से बुजुर्ग पर हमला

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव तलवंडी रुक्का निवासी 89 वर्षीय महाबीर शनिवार की रात को अपने घर के सामने बने चबूतरे पर चारपाई लगाकर सो रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग जब बाहर आए तो तीनों युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए।

 

पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उठा बेटा

मृतक के बेटे बलवान ने बताया कि उसका पिता उसके छोटे भाई ओमप्रकाश के साथ रहता है और अक्सर गर्मी के मौसम में मकान के बाहर चबूतरे पर चारपाई लगाकर सो जाता है। शनिवार को भी परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपनी-अपनी चारपाई पर सो गए थे। उसका पिता महाबीर हर रोज की तरह अपनी चारपाई लगाकर चबूतरे पर सो गया। वह अपने मकान की छत पर परिवार सहित सो रहा था कि देर रात उसे अपने पिता के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। ( Latest News Hisar Haryana )

हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार

जब उसने उठकर छत से नीचे देखा तो तीन युवक उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे। बलवान ने बताया कि वह अपने पिता को बचाने के लिए जब छत से नीचे आया तो हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। खून से लथपथ अपने पिता को लेकर बलवान अपने परिजनों के साथ हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पोते ने की लव मैरिज

पुलिस को दी शिकायत में बलवान ने बताया है कि हमलावरों ने उसके पिता महाबीर के सिर, छाती, पांव, गर्दन और हाथों पर धारदार हथियारों से हमला किया जिसके कारण उसके पिता की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक महाबीर अपने जिस बेटे ओमप्रकाश में रह रहा था उसके बड़े बेटे नरेश ने पास के ही गांव रावत खेड़ा की रहने वाली बिश्नोई समाज की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। असम का जुटाए जा रही है कि इसी रंजिश में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या की गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि नरेश का उनका कोई अता पता नहीं है और ना ही शादी करने के बाद उनका उससे कोई संपर्क है।

 

आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे बलवान की शिकायत पर तीन अज्ञात युवाओं के खिलाफ दूसरों की हत्या करने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है। पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से डांस करने में लगी हुई है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ तकनीकी सहायता ले रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hisar: जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ा अपडेट,सीएम से मुलाकात के बाद फैसला

August 17, 2026

तलवंडी रुक्का हत्याकांड में खुलासा: अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या, एक गिरफ्तार

August 17, 2026

हिसार महापंचायत में बड़ा फैसला: सरकार ने भेजा निमंत्रण, वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो करेंगे रोड़ जाम

August 16, 2026
किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

August 16, 2026

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

August 15, 2026
Hisar News: हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

August 14, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer