Hathi News government hospital Khand Kheri staff nurse missing
सरकारी अस्पताल खांडा खेड़ी में ड्यूटी पर आने के लिए घर से निकली स्टाफ नर्स लापता
Hansi News: हांसी जिले के गांव की रहने वाली 30 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती सरकारी अस्पताल खाण्डा खेड़ी में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। परिजनों के अनुसार वह 14 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। लापता युवती की मां ने थाना बास में शिकायत देकर अपनी बेटी की तलाश करवाने की गुहार लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नारनौंद में ड्यूटी के लिए घर से निकली युवती लापता
Narnaund News: बास थाना पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शादीशुदा है, जबकि छोटी बेटी अविवाहित है। उसकी छोटी बेटी सरकारी अस्पताल खाण्डा खेड़ी में स्टाफ नर्स के रूप में नौकरी करती है। शिकायत के मुताबिक 14 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7 बजे उसकी बेटी घर से सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। काफी समय बीतने के बाद जब परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की।
रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश
लापता युवती की मां ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर बेटी की तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश करवाने की गुहार लगाई है।
लापता युवती का हुलिया
परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार लापता युवती की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसका कद लगभग 5 फीट 4 इंच है और रंग गोरा है। ड्यूटी पर जाते समय उसने पीले रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था तथा पैरों में सैंडल पहनी हुई थी।













