Haryana News Today: हांसी जिले के नारनौंद में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को शराब ठेके का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी से भरा गला चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात शोरूम के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद निवासी अनुज काजल ने बताया कि बह शराब ठेकेदार है और उसने पास के गांव माजरा में शराब का ठेका लिया हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी आदेशों के मुताबिक उसका शराब ठेका बंद था और वहां पर कोई नहीं था की दिनदहाड़े दोपहर को करीब 2:30 बजे कोई अज्ञात चोर शराब के ठेके पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गया।
शराब ठेकेदार अनुज काजल ने बताया कि शराब ठेके के अंदर रखे गले में करीब 16000 रुपए की नगदी थी और एक्सचेंज के लिए रखें₹5000 की नगदी को अज्ञात चोर कैश बॉक्स ( गले ) सहित चोरी करके तैयार हो गया। अनुज काजल ने बताया कि अज्ञात चोर ने शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।











