Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Rohtak Accident News: रोहतक में चलती कार का टायर फटने से कार पलट गई जिसके कारण उसमें आग लग गई और इस हादसे में कर चालक की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जब कार में आग लगी तो ड्राइवर ने बचने के लिए छलांग लगा दी जिसके कारण उसका सिर सड़क से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।
ब्राह्मणवास के पास हादसा
रोहतक जिले के गांव ब्राह्मणवास के पास फॉक्सवैगन कार का टायर फट गया। टायर फटने की वजह से कार पलट गई और उसमें आग लग गई। कुछ इस समय में कार आग का गोला बन गई और सड़क पर धू-धू कर कार जलने लगी।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
कार में लगी आग देख चालक ने लगाई छलांग, सड़क पर सिर लगने से मौत
कार चालक आग से बचने के लिए खिड़की खोलकर कूद गया। कार से कूदते समय चालक का सिर सड़क से टकरा गया। सिर सड़क पर लगने की वजह से वह गंभीर उसे घायल हो गया और उसकी कुछ समय बाद ही मौके पर मौत हो गई। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान सोनीपत जिले के गांव मोई हुड्डा निवासी हरिओम के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे गए।

Rohtak News Today: परिजनों ने बताया कि हरिओम किसी काम से अपनी फॉक्सवैगन कार में सवार होकर काम से रोहतक आया था। अपना काम निपटाकर जब हरिओम रात को वापस घर जा रहा था तो उसकी कार का टायर फट गया और कार पलट गई। कार के पलटते ही उसमें आग लग गई और हरिओम बचने के लिए कार से कूद गया। कूदने की वजह से शरीर का संतुलन नहीं बन पाया और उसका सर सड़क से टकरा गया। सिर में लगी गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। वहीं हरिओम की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।








