---Advertisement---

हांसी पुलिस-किसानों में टकराव, सुरेश कोथ सहित 200 किसानों पर मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड मामला

Follow Us
Screenshot_2026_0815_134252
---Advertisement---

Hansi protest latest News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे 200 किसानों पर मामला दर्ज  

हरियाणा न्यूज टूडे: हांसी पुलिस-किसानों में टकराव को लेकर पुलिस ने किसान नेता सुरेश कोथ सहित 200 किसानों के खिलाफ अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर किस शनिवार को स्वतंत्रता दिवस में मुख्यमंत्री का विरोध करने आ रहे थे कि पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। स्वतंत्रता दिवस पर हुए बवाल में पुलिसकर्मियों सहित कई किसान घायल हो गए। वहीं हांसी जींद रोड़ पर गांव गुलकनी में लगाया गया जाम देर शाम करीब 6 बजे तक भी लगा हुआ था।

डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Hansi News live: हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले करीब 12 दिनों से मृतक के परिजनों सहित किसान संगठन का पंचायत और विपक्षी दलों के नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन वारदात के 2 सप्ताह के करीब समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी मामले को लेकर मृतक के परिजन और किस संगठन खाप पंचायतों के साथ मिलकर हांसी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए आ रहे थे कि किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया।

हांसी पुलिस-किसानों में टकराव के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई। पुलिस का कहना है कि किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ पुलिस के बेरिकेट तोड़ दिए और पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। वहीं किसानों का आरोप है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताने और जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आ रहे थे की पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया जिसके कारण वह है गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

किसानों का आरोप है कि निहत्थे किसानों और महिलाओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ-साथ ईंट पत्थरों की बारिश कर दी। ईंट पत्थर लगने की वजह से काफी किसान और महिलाएं चोटिल हो गए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का आरोप है कि किसानों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी कर दी जिसके कारण पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अनेक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान नेता सुरेश कोथ को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मृतक जीवन कुंडू के पिता सहित अन्य किसान नेताओं और आंदोलन की अगुवाई कर रहे अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

किसान नेताओं को रिहा नहीं किया तो सभी सड़कों पर जाम लगाने की चेतावनी

पुलिस की इस कार्य प्रणाली को लेकर मृतक के परिजनों और किसानों में भारी रोग पैदा हो गया और उन्होंने चेतावनी दी की अगर 3 बजे तक उनके नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो वह हरियाणा के सभी हाईवे पर स्थित टोल नाकों के अलावा अन्य सड़क मार्ग को भी जाम लगा देंगे। वहीं जींद जिले के किसान भी जीवन कुंडू न्याय समिति के आहान पर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर हांसी आ रहे थे कि पुलिस ने उन्हें जींद जिले के गांव गुलकनी में ही रोक लिया। इसके बाद किस सुबह ही सड़क पर बैठ गए और हांसी जींद रोड़ पर जाम लगा दिया।

हांसी जींद रोड़ पर जाम, सड़क पर बैठे किसान

हांसी जींद रोड़ पर जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वही किसान भी सड़क पर ही गैस चुला रखकर अपने लिए चाय बनाते दिखाई दिए। पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई बाधा उत्पन्न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे और नारायण के सीमावर्ती गांव में भी पुलिस की पैनी नजर थी। गुलकनी गांव में भी भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। लेकिन किसानों को वहीं पर रोकने के लिए पुलिस की तरफ से उन पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।

हांसी जींद मार्ग पर जाम लगने के बाद पुलिस ने इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रूट को डाइवर्ट कर दिया। इस रूट पर चलने वाली बसें भी दूसरे मार्गो से होकर गुजरी जिसके कारण यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बसों में यात्रियों के मुंह से सुनने को मिल रहा था कि जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार पिछले 12 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही और उनकी इस पीड़ा के आगे उनकी यह कठिनाई कोई बड़ी बात नहीं है।

हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि किसानों ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया जबकि पुलिस कर्मचारी उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन मृतक के परिजन और किसान मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की नीयत से आ रहे थे और पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में किसान नेता सुरेश कोथ, पुनिया खाप के प्रधान शमशेर सिंह पुनिया लाडवा सहित 13 नामजद किसानों के अलावा 200 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ‌

वहीं दूसरी तरफ हिसार पुलिस ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें लिखा हुआ है कि पुलिस द्वारा जीवन कुंडू हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में मुख्य आरोपी भी शामिल है। जबकि इस मामले का मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। क्या इस मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि जीवन कुंडू हत्याकांड में मुख्य आरोपी रमेश शर्मा नहीं बल्कि कोई और है या राजनीतिक दबाव के कारण रमेश शर्मा को बचाने का प्रयास कर रही है। रमेश शर्मा को लेकर अभी तक पुलिस की तरफ से कोई भी आम सामने नहीं आया है कि इस मामले का मास्टरमाइंड रमेश शर्मा है या कोई और है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer