India Independence Day Narnaund News in Hindi
Haryana News Today: नारनौंद की अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day Narnaund News) बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान एसडीएम विकास यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं स्कूली छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। भीषण गर्मी के बीच आजादी के इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारनौंद स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम विकास यादव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि खुली हवा में जो आजादी की सांसें ले रहे हैं वो हमारे शहीदों की कुर्बानियों की वजह से ही मुम्कीन हो पाया है। आजादी के बाद देश के हालात तेजी से बदले हैं और आज हमारे देश की विकसित देशों में गिनती की जाती है। मौजूदा सरकार हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी नीतियां चला रही है और इन सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों को धरातल पर मिल रहा है।
नारनौंद स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन स्कूलों के छात्रों ने पेश किए कार्यक्रम

Narnaund Independence Day News : इस दौरान होली फिल्ड सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, टैगोर सीनियर सैकेण्डीरी स्कूल नारनौंद, उपासना स्कूल नारनौंद, एसबीएस स्कूल माढ़ा, सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्टस स्कूल मोठ, नवयुग हाई स्कूल, कस्तुरबा गांधी बालिका विधालय माढ़ा, सरकारी स्कूल नारनौंद सहित आसपास के दर्जनों स्कूलों के छात्रों द्वारा अनेक रंगारंग व देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने आए लोग अपने बच्चों के इस हुनर को देखकर अचंभित दिखाई दिए और उनकी प्रतिभा को देख तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में झलकी हरियाणवी संस्कृति
स्वतंत्रता दिवस समारोह में वैसे तो देश भक्ति गीतों पर छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लेकिन अधिकांश में प्रतिभागी छात्रों ने देश भक्ति गीतों के साथ साथ अपनी हरियाणवीं संस्कृति को बचाने का भी संदेश दिया। वहीं देश की सीमाओं पर रक्षा कर रहे हमारे सैनिकों के मान सम्मान को लेकर भी कार्यक्रम में झलकियां दिखाई पड़ी। देश में किसान और जवान की भूमिका सहित ग्रामीण अंचल के रहन सहन को भी कार्यक्रम में प्रस्तुत कर युवाओं को नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
वीडियो अपलोड हो रही है कुछ समय बाद फिर से ट्राई करें।














