---Advertisement---

Hansi News, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे हांसी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम करेंगे ध्वजारोहण

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News independence Day 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हांसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत स्वागत

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री, विधायक ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

Hansi News: हांसी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार शाम हांसी पहुंचे। मुख्यमंत्री के हांसी पहुंचने पर स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में हांसी के विधायक विनोद भयाना, डीसी राहुल नरवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियो व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Haryana News Today in Hindi: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हांसी आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक श्री विनोद भयाना ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि हांसी की ऐतिहासिक धरती पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जिले के लिए गौरव एवं सौभाग्य का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री के हांसी आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हांसी के विकास को नई गति प्रदान कर रही है।

विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हांसी को जिला बनने के बाद पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी का अवसर मिला है। यह हांसीवासियों के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति से इस समारोह का गौरव और बढ़ गया है। उन्होंने हांसी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जिला बनने के बाद हांसी में विकास की नई संभावनाएं खुली हैं और सरकार के सहयोग से इन संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ विकास एवं जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। हांसी को जिला बनाने के बाद यहां प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार होने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी गति मिली है। उन्होंने कहा कि हांसी की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, सफाई और बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। राज्य स्तरीय समारोह के माध्यम से हांसी की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली पहचान पूरे प्रदेश के सामने प्रस्तुत होगी।

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हांसी पहुंचने पर माहौल पूरी तरह उत्साह और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हांसीवासियों में भी खासा उत्साह है और शहरवासी इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने के लिए उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री के स्वागत अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा नेता सुरेंद्र पूनिया, उपायुक्त राहुल नरवाल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम राजेश खोथ सहित जिला प्रशासन के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अनेक पार्टी पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer