Haryana employees strike update
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कर्मचारी बोले जब तक मांगी पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी
हरियाणा न्यूज टूडे, नारनौंद : कर्मचारियों की मांगों को पूरा ना करने पर बुधवार नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। नगर पालिका व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पिछले सात दिनों से हड़ताल पर है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
Narnaund News: हड़ताल की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान नसीब सिंह व रणधीर कपाडो ने संयुक्त रूप से की व मंच का संचालन इकाई प्रधान मंसाराम ने किया। ब्लॉक उप प्रधान रमेश कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 8 अप्रैल से 13 मई तक 37 दिन की हड़ताल की व 13 मई को सरकार व यूनियन के साथ समझौते हुआ था और 17 मांगों सहमति बनी थी जिसमें सरकार ने कहा था कि 13500 नगर पालिका के सफाई कर्मचारी व लगभग 1250 अग्निशमन के कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा।
फरीदाबाद अग्निकांड में फाइटर रणवीर सिंह व भविचनद शर्मा को 50 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था। लेकिन सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है। जिसको देखते हुए कर्मचारियों को अब दोबारा से हड़ताल करनी पड़ रही है। इस दौरान सफाई कर्मचारीयो से की वादा खिलाफी को देखते हुए संघ द्वारा 6 से 8 अगस्त को हड़ताल की घोषणा की थी। लेकिन सरकार द्वारा कोई बातचीत का न्यौता नहीं मिला। जिसको देखते हुए संघ को मजबूरन हड़ताल बढ़ा दी गई है।
मंगलवार को रोहतक में हुई कन्वेंशन में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है, जिसको देखते हुए सभी परिषद पालिका निगमों में 15 अगस्त तक हड़ताल बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कोई स्थायी नौकरी नहीं है। यहां तक कि गु्रप डी के पदों में एक भी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। जो कि सीधे तौर पर सफाई कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ है। ऐसे में वे मांग करते है कि सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती की जाऐ। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा अगर जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने पर मजबूर होंगे।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान प्रकाश लोहान, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से मास्टर सतबीर लोहान व ग्रामीण सफाई कर्मचारीयो के ब्लॉक प्रधान सतीश कुमार भैणी अमीरपुर ने हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। इस अवसर पर राजबीर, सुंदर, सुभाषचंद्र, करणसिहं धर्मवीर रेणुबाला, कमलेश, देवेंद्र लोहान, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।












