---Advertisement---

नारनौंद में पुलिस बस का तांडव, खम्बे में मारी टक्कर, आधा दर्जन बाइक टूटे, बाल बाल बचे लोग

Follow Us
नारनौंद में पुलिस बस का तांडव, खम्बे में मारी टक्कर, आधा दर्जन बाइक टूटे, बाल बाल बचे लोग
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rampage of police bus in Narnaund News

हरियाणा न्यूज टूडे : नारनौंद के खांडा मोड़ पर हरियाणा पुलिस की बस का तांडव देखने को मिला। अज्ञात परिस्थितियों में हरियाणा पुलिस बस अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकराकर गई। खंभा टूटने से वहां पर खड़े दर्जनों बाइकों में से आधा दर्जन बाइक टूट गए। वहीं हांसी हिसार जाने वाले यात्री भी यहां पर पुलिस नाके के पास बस के इंतजार में खड़े थे उन्होंने भी भाग कर अपनी जान बचाई। ड्यूटी पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की लेकिन बस का चालक लापरवाही दिखाते हुए बस को भगा कर ले गया। हादसे के बाद तुरंत प्रभाव से बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली को बंद किया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

हरियाणा पुलिस बस बिजली के खंबे से टकराई

Latest Accident News: बुधवार की सुबह नारनौंद के खांडा मोड़ के बस स्टैंड पर काफी यात्री बस के इंतजार में बैठे हुए थे। की जिंदगी तरफ से हरियाणा पुलिस बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकराई उसके बाद वहां पर फलों की रेहड़ी भी चपेट में आ गई। सड़क पर फल बिखर गए। वहां पर खड़े सभी यात्रियों ने भाग कर अपनी जान बचाई सभी चिल्लाते रहे की बस को रोको लेकिन बस रोकी। वहां पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक इंचार्ज के सिपाहियों ने भी बस को रोकने की कोशिश की लेकिन बस का चालक मौके से बस को भगा ले गया। इसके बाद ट्रैफिक कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की और बस को हांसी में रोका गया।

मौत को बड़े करीब से देखा

नारनौंद में पुलिस बस का तांडव, खम्बे में मारी टक्कर, आधा दर्जन बाइक टूटे, बाल बाल बचे लोग
पुलिस बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक्स

फल की रेहड़ी के संचालक नरेंद्र ने बताया कि आज मौत को बड़े करीब से देखा है। बस पहले खंबे से टकराई और फिर खंबे पर लगी बिजली की तारों को घसीटते हुए रेहड़ी से टकरा गई सारे फल सड़क पर जा गिरे। उसने दूर भागकर अपनी जान बचाई। पास ही खड़े काफी युवक भी वहां से भाग गए। हर किसी के चेहरे पर मौत का खोप देखा जा सकता था। चारों तरफ चिल्लाने की आवाज आ रही थी। बस चालक ने किसी की नहीं सुनी वो बस को भगा कर ले गया।

हरियाणा मौसम की ताजा खबर,

पुलिस बस हादसा, बाइक चकनाचूर

मिलकपुर के संजीत ने बताया को वह किसी कार्य के लिए आया था। बाइक भाई को साइड में खड़ी करके काम करने चला गया तो आकर देखा की बाइक खंबे के नीचे दबी हुई है जो कि टूट कर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। पता किया तो बताया कि पुलिस बस में खंबे में टक्कर मारी तो ये हादसा हुआ इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

 

मोठ गांव के मास्टर प्रदीप ने बताया कि उसकी ड्यूटी गांव बालू में है। अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई उसने बाइक को साइड में खड़ा किया और अपने दोस्त के साथ दवाई लेने के लिए चला गया फिर आकर देखा कि बाइक टूटी हुई पड़ी है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer