---Advertisement---

Hansi Crime: 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Crime News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे, हांसी समाचार: हांसी पुलिस ने एक बुजुर्ग से 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है और इस मामले से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hansi Cyber Fraud Case की जानकारी देते हुए उप नि बर्लिन ने बताया कि शिकायतकर्ता निवासी गांव बास आजमशाहपुर ने साइबर थाना हांसी में शिकायत दी थी। आरोपियों ने पहले शिकायतकर्ता से उसके रिश्तेदार का नाम लेकर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया और विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर शिकायतकर्ता से विभिन्न बैंक खातों में लगातार रुपये ट्रांसफर करवाए।

Hansi Crime News: आरोपियों ने कभी रिश्तेदार कभी साइबर क्राइम अधिकारी तथा कभी बैंक मैनेजर बनकर शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसके बैंक खाते, दुकान और जमीन को सील करवा दिया जाएगा। इस प्रकार आरोपियों ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग खातों में कुल 66 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना हांसी में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर, उमेश, आदित्य व साकिब निवासी छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hansi News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला सचिवालय में सजी देशभक्ति प्रदर्शनी

Hansi News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला सचिवालय में सजी देशभक्ति प्रदर्शनी

August 11, 2026

Hansi News: घिराय गांव में हांसी प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 11 अगस्त को

August 10, 2026

हांसी में प्रथम जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, इन स्कूलों के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा

August 10, 2026

हांसी में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, माजरा गांव का रहने वाला था मृतक

August 10, 2026
Hansi News: धर्मपुरा गांव पहुंचे हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैंन राजेश ठकराल, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, ग्रामीणों से किया संवाद

Hansi News: धर्मपुरा गांव पहुंचे हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैंन राजेश ठकराल, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, ग्रामीणों से किया संवाद

August 9, 2026
नारनौंद पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर: वर्धमान प्लेस में अशोक छाबड़ा ने किया ऐलान

नारनौंद पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर: वर्धमान प्लेस में अशोक छाबड़ा ने किया ऐलान

August 9, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer