Latest Hisar News in Hindi
Haryana News Today, हिसार, 11 अगस्त। नलवा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को आजाद नगर फायर स्टेशन से लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नलवा विधायक रणधीर पनिहार, हिसार जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, मेयर प्रवीण पोपली सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
अपने संबोधन में नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के विकास, जनकल्याण और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है।
विधायक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। युवा पीढ़ी को शहीदों के जीवन और उनके त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने में अपना योगदान दें।
यात्रा के समापन अवसर पर लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के मार्ग में आमजन ने भी उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर, मेयर प्रवीण पोपली, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविन्द्र रॉकी, हनुमान वर्मा, ब्लॉक समिति हिसार द्वितीय के चेयरमैन अजय गावड, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, कबीर छात्रावास व शिक्षा समिति के अध्यक्ष जोगीराम खुंडिया, आर्य नगर मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खिचड़, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कस्वां, स्याहडवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जांगड़ा, महामंत्री रविशंकर किरतान, पार्षद सत्यवान पान्नू, पार्षद नवीन, पार्षद राजेंद्र बिडलान, सुरजीत सरपंच, कुलदीप बासड़ा, सुरेंद्र सरसाना, मंजू पूनिया, संजय श्योराण, शमशेर गोस्वामी, सतेंद्र, सुभाष सरपंच सरसाना, बलजीत सरपंच भिवानी रोहिल्ला, पवन सरपंच बासड़ा, दरियासिंह टाक, संजय जांगड़ा, बलवंत पचार, दलबीर बेंदा सहित उपस्थित रहें।बरवाला की आवासीय कॉलोनियों में सडक़ निर्माण कार्यों के लिए 16.15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आबंटित
हिसार, 11 अगस्त।
Barwala News: बरवाला शहर की आवासीय कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बरवाला की 7 आवासीय कॉलोनियों में सडक़ निर्माण कार्यों के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा 16 करोड़ 15 लाख 97 हजार रुपये की राशि आबंटित की गई है।
सरकार की ओर से कुल 7 निर्माण कार्यों के लिए फंड आवंटित करने के साथ-साथ 5 कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि स्वीकृत कार्यों के तहत विजय विहार कॉलोनी, शहीद भगत सिंह नगर, राजधानी एन्क्लेव एवं राजधानी एन्क्लेव एक्सटेंशन, विकास नगर एवं विजय विहार कॉलोनी, नंद विहार, गोकुल कुंज, प्रशांत विहार, शिव नगर-2 व अन्य कॉलोनियों में सडक़ निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से बरवाला की नव नियमित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बेहतर सडक़ एवं बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य वित्त आयोग के तहत शहरी आधारभूत ढांचा विकास योजना के अंतर्गत इन कार्यों को वित्तीय नियमों के अनुसार करवाया जाएगा। प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्रता से आगे बढ़ाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम बरवाला तथा खेड़ी बर्की में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया जलाभिषेक
बरवाला के शिवालय धाम में बनाया जाएगा भव्य स्वागत द्वार, पानी की समस्या भी होगी दूर : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
Barwala Hisar News: प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम बरवाला तथा खेड़ी बर्की में शिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों एवं बरवाला क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उन्हें प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं तो धर्म एवं भक्ति से जुडऩा ही चाहिए, साथ ही अपने बच्चों को भी संस्कारों और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा बरवाला क्षेत्र पर बनी हुई है। उन्होंने भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें बरवाला की जनता की और अधिक सेवा करने की शक्ति प्रदान करें तथा क्षेत्र का निरंतर विकास होता रहे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस अवसर पर कहा कि प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम में भव्य स्वागत द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवालय धाम में पानी की समस्या को भी जल्द दूर किया जाएगा। इसके साथ ही शिवालय कमेटी द्वारा रखी गई अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरवाला विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों एवं धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शिवालय परिसर गूंज उठा। मंच संचालन की भूमिका आयुष शर्मा ने कुशलतापूर्वक निभाई।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पिछड़ा वर्ग हरियाणा सरकार सतबीर वर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी,भाजपा कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल,मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद बंसल, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ जांगड़ा, पूनम जांगड़ा, कैलाश सिंगला, युवा समाजसेवी मुकेश मित्तल, मान सिंह सैनी, जगमिंदर सिंगला, संजय सिंगला, रत्न सैनी, मुकेश Hisar News: हिसार में तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को किया नमन ( Haryaसिंगला, मोनू सांखला, सुमित सिंगला, राजू सरदाना, मोहित कांसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन (11 डीआईपीआरओ फोटो 06 से 11) : प्राचीन इच्छापुरी शिवालय धाम बरवाला तथा खेड़ी बर्की में शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाबीर स्टेडियम में तिरंगा यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
हिसार, 11 अगस्त।
एक पेड़ माँ के नाम एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को महाबीर स्टेडियम में तिरंगा रैली, पौधारोपण कार्यक्रम एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र के निर्देशन में किया गया।
अपने संबोधन में विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमें केवल तिरंगा फहराने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के माध्यम से हम अपनी माताओं के सम्मान के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प ले रहे हैं।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना पैदा करते हैं। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। तिरंगा रैली में खिलाडिय़ों, युवाओं एवं आमजन ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर महाबीर स्टेडियम परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर युवाओं में खेल भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न आयु वर्गों में कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिभागियों, खिलाडय़िों एवं आमजन ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
तिरंगा यात्रा के समापन पर जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, खिलाडिय़ों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर यात्रा संयोजक लक्ष्मण श्योराण, खेल विभाग के समस्त प्रशिक्षक तथा सुशील कुमार, सुरजीत मोरकां, मोहित सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडय़िों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
63 नोडल शिक्षकों को एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए दिया प्रशिक्षण
रेड रिबन क्लबों को मजबूत करने और विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने पर जोर
हिसार, 11 अगस्त।
हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, पंचकूला एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, हिसार के संयुक्त तत्वावधान में न्यू लाहोरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी एवं सरकारी स्कूलों के नोडल शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी ने किया। प्रशिक्षण में जिले के 63 नोडल शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में रेड रिबन क्लबों को मजबूत करने तथा जागरूकता के तहत विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स एवं यौन संचारित संक्रमणों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई।
डॉ. सुशील गर्ग, डिप्टी सीएमओ एवं एचआईवी/एड्स हिसार के नोडल अधिकारी ने शिक्षकों को एचआईवी के मूलभूत तथ्यों, रक्तदान तथा एचआईवी संबंधी जानकारी एवं परामर्श के लिए 1097 हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों तक सही एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जागरूकता के माध्यम से एचआईवी/एड्स से जुड़े भ्रम एवं भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने नोडल शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में रेड रिबन क्लब की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में शिक्षकों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, जागरूकता गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के साथ संवेदनशील तरीके से संवाद करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।