Verification: eefe237ed2c24d7f

तीन घंटे इंतजार किया, जाम लगाते ही तीन मिनट में पहुंचे एसपी, डेयरी संचालक हत्याकांक को लेकर बोले खाप प्रधान

0 minutes, 1 second Read

जीवन हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं, खाप ने लिया बड़ा फैसला

Haryana News Today: सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन के शव का पांच दिन बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। इस मामले में अब खाप पंचायतें भी कूद गई है। पुलिस को दिया गया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद खाप प्रतिनिधी एसपी से मिलने पहुंचे तो जवाब मिला कि एसपी साबह छुटटी पर हैं और शहर से बाहर हैं। लेकिन जैसे ही मृतक के परिजनों ने खाप प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जाम लगाया तो एसपी साहब तुरंत मौके पर पहुंच गए और कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। लेकिन एसपी की बातों से संतुष्ट ना होकर खाप प्रतिनिधियों ने पक्का धरना शुरू करने का ऐलान कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूर्य नगर हिसार में डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अब कूंडू खाप के साथ साथ पूनियां खाप भी मैदान में कूद गई है। पूनिया खाप के प्रधान शमशेर सिंह पूनियां ने कहा कि जीवन कूंडू की हत्या मामले में वो तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक से मिले थे और उन्होंने सभी आरेपितों को पकडऩे के लिए दो दिन का समय मांगा था। खाप पंचायतों ने भी पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया था।

 

हिसार में डेयरी संचालक जीवन की हत्या का मामला गरमाया, लघु सचिवालय में धरने का ऐलान

शमशेर पूनियां ने कहा कि पुलिस को दिया गया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपित सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर वो कूंडू खाप प्रतिनिधियों और मृतक के परिजनों के साथ मिलकर एसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे थे। लेकिन तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी एसपी नहीं मिले और पुलिस कर्मियों ने कहा कि साहब छुट्टी पर हैं और शहर से बाहर हैं। इससे गुस्सा होकर परिजनों के साथ मिलकर खाप पंचायतों ने जाम लगा दिया।

उन्होंने कहा कि जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक तीन मिनट में मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। लेकिन मृतक के परिजन और खाप प्रतिनिधी एसपी की बातों से संतुष्ट नहंी हुए। उन्होंने कहा कि सडक़ पर जाम एसपी के ना मिलने की वजह से लगाया था और अब जाम को खोल दिया है। लेकिन जब तक मृतक को न्याय नहीं मिल जाता तब तक लघु सचिवालय में पक्का धरना जारी रहेगा।

पूनिया खाप के प्रधान शमशेर सिंह पूनियां ने कहा कि करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी एसपी सिद्धांत जैन परिजनों ने नहीं मिले तो उन्होंने शनिवार को सडक़ पर फिर से जाम लगा दिया। जाम लगने के तीन मिनट बाद ही पुलिस अधीक्षक मिलने के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा धमकाने का आरोप लगाया था कि अंतिम संस्कार जबरदस्ती करवाने के लिए थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी लगातार दबाव बना रहे हैं, लेकिन जब तक मुख्य आरोपित सहित अन्य आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि चार अगस्त को हिसार के सूर्य नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर सुबह करीब साढ़े पांच छ: बजे डेयरी संचालक जीवन की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जीवन हत्याकांड को लेकर उसके परिजन पुलिस एनकांउटर में मार गिराने की मांग कर रहे हैं और उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने के बाद जिंदल चौंक पर जाम भी लगा दिया था। लेकिन पुलिस ने दो दिन का समय मांगा था लेकिन पुलिस अब तक दो लोगों को ही गिरफ्तार कर पाई है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer