---Advertisement---

फायर कर्मियों की हड़ताल, हिसार रोडवेज से 40 चालकोें को भेजने से चरमराई रोडवेज सेवाएं

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana fire employees strike update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: हरियाणा में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल जा रही है और फायर कर्मचारी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। सरकार ने हिसार रोडवेज डिपो से 40 चालकों को फायर ब्रिगेड गाड़ी की कमान सौंपने से कारण रोडवेज सेवाएं शर्म आ गई। उक्त बातें हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेता राजबीर दुहन ने कहे। उन्होंने कहा कि डिपो अधिकारियों पर आम जनता व छात्र वर्ग को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपने गलत फैसलों से डिपो अधिकारी आए दिन ऐसे जनविरोधी निर्णय लेते रहते हैं, जो निंदनीय है।


Hisar News Today : राजबीर दुहन ने कहा कि सरकार ने झूठे वादे करके मई जून माह में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल तुड़वा दी लेकिन किए गए वादे पूरे नहीं किए। इसी वजह से दमकल कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मचारियों की मांगे जायज है और सरकार को उनसे तुरंत बात करके मांगे माननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि फायर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रशासन के निर्देशों पर डिपो अधिकारियों ने 40 चालक दमकल में विभिन्न स्थानों पर भेज दिए हैं, इससे रोडवेज की सेवाएं चरमराने की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि हिसार डिपो में चालकों की पहले ही कमी थी और अब 40 चालक और दमकल विभाग के लिए भेज दिए, जिससे रोडवेज सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है।


राजबीर दुहन ने कहा कि डिपो अधिकारियों को ऐसे मनमाने व तुगलकी फैसलों से पहले विभागीय सेवाओं को देखना चाहिए था। चालकों के अभाव में रोडवेज बसें बाधित होने से ग्रामीण जनता व विद्यार्थी वर्ग को आने—जाने में परेशानी होगी, जो गलत है। उन्होंने कहा कि डिपो अधिकारियों को तुरंत अपने चालक बुलाकर सबसे पहले रोडवेज बसों का संचालक सुचारू करना चाहिए। यदि चालक सरप्लस हो तो उन्हें दूसरे विभागों में सेवाएं देने के लिए भेजा जाना चाहिए।

ये समाचार भी पढ़ें :-

Update: हिसार डेयरी संचालक हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पत्नी पुलिस रिमांड पर,

Accident: कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला, रादौर कुरुक्षेत्र रोड़ पर हादसा, जींद के दो कांवड़ियों की मौत,

Narnaund Accident News: हांसी जींद रोड़ पर हादसा, नारनौंद में बाइक, कार और बस की जबरदस्त भिड़ंत,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer