Verification: eefe237ed2c24d7f

Update: हिसार डेयरी संचालक हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पत्नी पुलिस रिमांड पर

0 minutes, 4 seconds Read

Surya Nagar Hisar murder case update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Murder Case Update: हिसार में डेयरी संचालक जीवन की हत्या करने में शामिल एक ओर आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। इससे पहले पुलिस जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर ले चुकी है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए भी पुलिस की अलग-अलग टीम में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

हिसार सूर्य नगर जीवन हत्याकांड में खुलासा


प्रभारी थाना एचटीएम पीएसआई विकास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले महिला आरोपी प्रोमिला पत्नी रमेश, निवासी गली नंबर-6, सूर्य नगर, हिसार को गिरफ्तार किया था। मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने एक और आरोपी शम्मी उर्फ छोटू पुत्र नंद किशोर, निवासी 12 क्वार्टर रोड, ढाणी किशनदत्त, हिसार को भी गिरफ्तार कर लिया है। ( Hisar News Today )


गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे वारदात में उसकी भूमिका, अन्य फरार आरोपियों की संलिप्तता, घटना के कारणों तथा मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।


प्रभारी थाना एचटीएम ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer